हमीरपुर ब्यूरों-
खेत में सिंचाई कर लौट रहे दलित समाज के व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी राकेश वर्मा पुत्र दुखिया ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 13 जनवरी की शाम वह खेत से पानी लगाकर वापस लौट रहा था तभी गांव के लल्लू पुत्र रामौतार, बल्लू पुत्र सुरेश,शेरा पुत्र राजाराम, भूरा पुत्र रंगू ने रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए कहा कि हमारे खेत में भी पानी लगा।और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और दलित उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी कल्पना सिंह ने बताया कि शराब पीकर गाली गलौज की घटना हुई है जिसका मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



