रायबरेली जनपद में 350 मस्जिदों में जुम्मे की नमाज संपन्न हुई
रिपोर्टर
रायबरेली जुम्मे की नमाज को लेकर रायबरेली पुलिस प्रशासन के द्वारा पैदल मार्च किया गया और जिले की पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रायबरेली जनपद में 350 मस्जिदों में जुम्मे की नमाज संपन्न हुई है सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। फील्ड पर सभी उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकरी और सभी थानों के इंस्पेक्टर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मौजूद हैं इसके अतिरिक्त पीएसी बल क्लस्टर मोबाइल सभी एक्टिव मोड में है। शरारती तत्वों को अहले ही चिन्हित करके उनके ऊपर कारवाई की जा चुकी है। ड्रोन कैमरे से भी नजर बनाई गई है कि कहीं पर भी कोई अपनी घटना न घट सके जिले में शांति व्यवस्था कायम है कुशलता बनी हुई है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



