By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: प्राइम लोकेशन पाटी गई प्रचार सामग्री से, प्रदेश अध्यक्ष बोले-हटा लें, नहीं तो हटा दिया जाएगा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्राइम लोकेशन पाटी गई प्रचार सामग्री से, प्रदेश अध्यक्ष बोले-हटा लें, नहीं तो हटा दिया जाएगा
छत्तीसगढ़

प्राइम लोकेशन पाटी गई प्रचार सामग्री से, प्रदेश अध्यक्ष बोले-हटा लें, नहीं तो हटा दिया जाएगा

चर्चा आज की
Last updated: February 16, 2023 11:11 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के भीतर विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला महाधिवेशन को लेकर किये जा रहे प्रचार का है। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने आक्रामक पोस्टर-होर्डिंग अभियान चला दिया है। शहर और महाधिवेशन स्थल की ओर जाने वाली सड़क को प्रचार सामग्री से पाट दिया गया है। अब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से एक आदेश जारी कर प्रचार सामग्री हटाने को कहा है।

बताया जा रहा है, मंगलवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने स्वागत समिति की बैठक लेकर जिम्मेदारियां बांटी। उसके बाद सभी लोग महाधिवेशन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने चले गए। इसी के साथ रायपुर शहर में यूनीपोल पर महाधिवेशन से जुड़ी प्रचार सामग्री लगाने का अभियान शुरू हो गया। बुधवार दोपहर तक महाधिवेशन की ओर जाने वाले रास्ते, हवाई अड्‌डे से शहर की ओर आने वाले रास्तों को प्रचार सामग्री से पाटा जा चुका था। इसमें कई नेताओं काम नाम था।

ये भी पढ़िए- कृषि महाविद्यालय के सामने होगी कांग्रेस महाधिवेशन की जनसभा: पुरखौती के पास होनी थी अब जगह बदली गई, देखने पहुंचे पवन बंसल, सेलजा और CM बघेल

कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से लगाई गई प्रचार सामग्री में तो प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का नाम भी नहीं था। इसका विरोध शुरू हुआ तो मोहन मरकाम की फोटो को प्रचार सामग्री पर अलग से चिपकाया गया। शाम तक इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में हंगामा मच चुका था। देर शाम PCC के प्रभारी महामंत्री-संगठन रवि घोष ने एक आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश के आधार पर कहा है कि जो प्रचार सामग्री लग गई है उसे हटा लेना ठीक होगा, अन्यथा उसे हटा दिया जाएगा।

PCC के आदेश में आपत्ति यहां पर

PCC ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक नवा रायपुर में एकात्म पथ से पुरखौती मुक्तांगन के टी पॉइंट तक। मेला ग्राउंड से मेन एंट्री पॉइंट तक और मेफेयर रिसॉर्ट से VVIP एंट्री पॉइंट तक का इलाका महाधिवेशन के लिए आरक्षित शहीद वीर नारायण सिंह नगर का हिस्सा होगा। इस पूरे इलाके में प्रचार सामग्री केवल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति से ही लग सकती है। आदेश में अनुरोध किया गया है कि कोई वहां पर प्रचार सामग्री न लगाएं। लगा है तो हटा लें, नहीं तो पार्टी हटा देगी।

इससे पहले AICC दो नेताओं को अनुशासनहीनता पर नोटिस दे चुकी

इस घटना से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी-AICC की अनुशासन समिति पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को नोटिस जारी कर चुकी है। इसमें से एक प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला हैं। चावला प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के करीबी हैं। उनपर आरोप है कि वे कार्यालय में बैठकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी करते रहते हैं। वे नये आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने की स्थिति में पार्टी लाइन का समर्थन नहीं कर रहे हैं और खुले तौर पर राज्यपाल के रुख का समर्थन कर रहे हैं। और यह कि अमरजीत चावला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ निंदा अभियान में लगातार शामिल हैं।

नोटिस की जद में आए दूसरे नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम पर आरोप है कि उन्होंने सर्व आदिवासी समाज नाम का संगठन बनाया है जो खुले रूप से कांग्रेस सरकार विरोधी कार्यक्रमों में शामिल है। यह भी कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में सर्व आदिवासी समाज ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया। कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ नेताम ने सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी के लिए अभियान चलाया। आरोप यह भी है कि यह संगठन भाजपा से वित्तपोषित है।

महाधिवेशन की स्वागत समिति में हैं दोनों नेता

इस पूरे मामले में मजेदार यह है कि नोटिस की जद में आए कांग्रेस के दोनो नेता अमरजीत चावला और अरविंद नेताम महाधिवेशन की स्वागत समिति में है। मंगलवार को हुई स्वागत समिति की बैठक में अरविंद नेताम शामिल नहीं हुए थे। अमरजीत चावला लगातार शामिल रहे। बताया जा रहा है, इन दोनों नेताओं का नाम स्वागत समिति में आने के बाद विवाद शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शिकायत पर दोनों को नोटिस जारी हुआ। AICC को एक पूरक सूची निकालकर 15 और नेताओं को स्वागत समिति में शामिल करना पड़ा। इस सूची में शामिल नेताओं को उपसमिति का अध्यक्ष भी बनाया गया।

भाजपा ने आदिवासी अध्यक्ष को अपमानित करने का आरोप लगाया

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कांग्रेस पर मोहन मरकाम को अपमानित करने का आरोप लगाया। विकास मरकाम ने कहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पहले भी कई बार अपमानित किया गया है। उनके खिलाफ एक ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो पहले टीएस सिंहदेव के लिए रचा जा चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी महिला का विरोध करने वाले दिखावे के लिए एक आदिवासी को अपना प्रदेश अध्यक्ष जरूर बनाए हुए हैं लेकिन उनका भी वैसा ही विरोध चल रहा है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सूर्यकांत तिवारी से नहीं करने दी पूछताछ, कोर्ट ने जेल अधीक्षक को दिया नोटिस
छत्तीसगढ़ के लिए एक और पदक पक्का, महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
MBBS फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स की अनोखी परंपरा:शव के सम्मान में करते हैं पूजा, डीन बोले- मानव शरीर प्रथम गुरु, इसलिए लेते है कैडवेरिक ओथ
राज्योत्सव में बस्तरिया भात स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र, तीन दिन में कमाए 32 हजार रूपए
‘‌RSS और BJP की राजनीति में नाच रहीं राज्यपाल’:आबकारी मंत्री लखमा के बिगड़े बोल, कहा- राजनीतिक माया जाल में फंस गईं महामहिम
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?