By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हालात से हताश कांग्रेस को अब विपक्ष से आस, संकटों से घिरे राहुल गांधी अब भी हैं ‘हॉट केक’
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हालात से हताश कांग्रेस को अब विपक्ष से आस, संकटों से घिरे राहुल गांधी अब भी हैं ‘हॉट केक’
विश्व

हालात से हताश कांग्रेस को अब विपक्ष से आस, संकटों से घिरे राहुल गांधी अब भी हैं ‘हॉट केक’

चर्चा आज की
Last updated: April 15, 2023 11:21 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

ओमप्रकाश अश्क, नई दिल्ली: कोई कुछ भी कहे, पर यह तो सभी को मानना ही पड़ेगा कि विपक्षी पार्टियों में अब भी कांग्रेस का कद बड़ा है। कांग्रेस को बड़ा बताना कोई बड़बोलापन नहीं, हकीकत है। तभी तो मल्लिकार्जुन खरगे के एक फोन कॉल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव और अपनी पार्टी के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पटना से भागे-भागे दिल्ली पहुंच गए। अगले दिन शरद पवार भी हाजिर हो गए। अब उद्धव ठाकरे मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यह अलग बात है कि दिल्ली में रह कर भी अरविंद केजरीवाल ने अब तक कांग्रेस के किसी नेता से मिलने से परहेज किया है।

Contents
  • संसद सदस्य न रहने पर भी राहुल का भाव नहीं घटा!
    • विपक्ष के लिए यह बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने जैसा
    • पीएम मोदी ने सीबीआई-ईडी को दे रखी है खुली छूट
    • राहुल नहीं तो दूसरे विपक्षी नेता को मिल सकता है मौका
    • प्रतिपक्षी एकता का हिमालय की चोटी पर चढ़ने जैसा

संसद सदस्य न रहने पर भी राहुल का भाव नहीं घटा!

कांग्रेस के नेता और पार्टी द्वारा पीएम फेस घोषित किए जा चुके राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा और संसद की सदस्यता जाने के बाद भी हॉट केक बने हुए हैं। विपक्षी नेताओं की बैठकें-मुलाकात खरगे के घर ही होती है, लेकिन राहुल की मौजूदगी उसमें जरूर होती है। वैसे राहुल गांधी के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अब तो सावरकर के पोते ने भी पुणे कोर्ट में मामला दर्ज कराया है कि राहुल गांधी ने उनके दादा का कई मौकों पर अपमान किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में भी राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हो ही जाएगा। उधर, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की धमकी दी है। पटना और रांची में राहुल के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं। यानी राहुल को चौतरफा घिरा देख कर कांग्रेस भी अब मानने लगी है कि राहुल शायद 2024 का चुनाव नहीं लड़ पाएं। हालांकि यह स्थिति तब आएगी, जब कम से कम सूरत की अदालतत से उन्हें राहत न मिले।


विपक्ष के लिए यह बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने जैसा

राहुल का चुनाव न लड़ना विपक्ष के लिए बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने जैसा ही अवसर है। राहुल की दावेदारी न रहने पर विपक्ष के किसी व्यक्ति को पीएम फेस बनने का मौका मिल सकता है। कहते हैं न कि जब बाढ़ आती है तो जहरीले सांप और आदमी मजबूरी में एक ही पेड़ पर शरण लेते हैं। जिस तरह ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुई हैं और दोष साबित कराने व सजा दिलाने में उन्हें कामयाबी मिल रही है, उससे यह आशंका बढ़ गई है कि अब कोई भ्रष्टाचारी बचने वाला नहीं है। बंगाल में मंत्री, विधायक से लेकर तृणमूल के नेताओं-कार्यकर्ताओं तक जांच एजेंसियां पहुंच रही हैं। इससे तो यही लगता है कि अब ऐसे किसी आदमी का बच पाना शायद ही संभव हो। यही वजह रही कि कांग्रेस रहित विपक्ष पर जोर देने वाली ममता बनर्जी को अब कांग्रेस के साथ बैठने में भी कोई परहेज नहीं है। सीबीआई-ईडी की कार्रवाई रोकने के लिए ऐसे 14 दलों के नेता तो सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए थे। दुर्भाग्यवश वहां उनकी मांग ही खारिज हो गई।

पीएम मोदी ने सीबीआई-ईडी को दे रखी है खुली छूट

इधर, भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल से विपक्षी दलों के नेता घबराए हुए हैं तो दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल जांच एजेंसियों को साफ कह दिया है कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति भी जांच की जद में आए तो उस पर रियायत करने की जरूरत नहीं। अब तो ईडी और सीबीआई के छापे लगातार जहां-तहां देश भर में पड़ने लगे हैं। नौकरशाह से लेकर राजनीतिक व्यक्तियों तक जांच की आंच पहुंचने लगी है। सीबीआई के एक भरोसेमंद सूत्र की मानें तो तीन दर्जन प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट तैयार है। उनके खिलाफ किसी भी वक्त बड़ा एक्शन हो सकता है। लालू, उनकी पत्नी, बेटा और बेटियों से लैंड फार जाब मामले में लगातार पूछताछ, लालू की सजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सीबीआई का हाईकोर्ट जाना, ममता के मंत्रियों-विधायकों और उनके गुर्गों की गिरफ्तारी, दिल्ली में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का जेल जाना ईडी-सीबीआई की सक्रियता के ही परिणाम हैं।


राहुल नहीं तो दूसरे विपक्षी नेता को मिल सकता है मौका

कांग्रेस भी अब इस मनःस्थिति में है कि राहुल गांधी अगर चुनाव नहीं लड़ते हैं तो विपक्षी एका बना कर उनमें से ही किसी को पीएम फेस बनाया जाए। अफसोस कि यही सलाह नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने पर 2013 में कांग्रेस को दी थी। राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर कहते हैं- ‘यदि मेरी जानकारी सही है तो सन 2013 में ही नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से आग्रह किया था कि आप गैर भाजपा दलों की समन्वय समिति बनाने के लिए पहल करें। उस पर सोनिया जी ने कहा था कि नीतीश जी, चिंता मत कीजिए, राहुल यह सब देख लेगा। कांग्रेस को नीतीश कुमार की याद अब इसलिए आई है कि राहुल से भरोसा टूट चुका है। वैसे भी नीतीश से बेहतर चेहरा आज प्रतिपक्ष के पास नहीं है।

प्रतिपक्षी एकता का हिमालय की चोटी पर चढ़ने जैसा

विपक्ष के एकता प्रयासों पर सुरेंद्र किशोर कहते हैं- ‘पूर्ण प्रतिपक्षी एकता का काम हिमालय की चोटी पर चढ़ने से कम कठिन काम नहीं है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह काम असंभव है। क्योंकि एवरेस्ट पर्वतारोही हुए ही हैं। जिन दलीय सुप्रीमो और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे चल रहे हैं, उनका भयादोहन करके प्रतिपक्षी एकता से उन्हें दूर रखना केंद्रीय सत्ता के लिए बहुत कठिन काम नहीं होगा। नीतीश कुमार को छोड़ कर अधिकतर बड़े प्रतिपक्षी नेतागण भ्रष्टाचार के केस में प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से फंसे हैं। कई जमानत पर हैं। कई अन्य जेल के दरवाजे पर हैं तो कुछ भीतर भी। कुछ जेल के रास्ते में हैं। कितना भी एजेंसियों के दुरुपयोग का नारा लगाइए, अदालतें आरोपियों को राहत नहीं दे रही हैं। लोगबाग इसे गौर से देखते हैं। ऐसे में प्रतिपक्ष अपनी नैतिक धाक मतदाताओं पर कैसे जमाएगा ? 2014 में सत्ता में आने के बाद पिछले नौ साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सकारात्मक कामों के जरिए भाजपा को मजबूत कर लिया है। साथ ही, बड़े-बड़े प्रतिपक्षी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का भंडाफोड़ करके व उनके अतिवादी अल्पसंख्यक समर्थन को जगजाहिर करके मेादी ने उन्हें कुछ और कमजोर कर दिया है। यहां से ऊपर उठना प्रतिपक्ष के लिए और भी कठिन हो गया है। हालांकि यह काम असंभव भी नहीं है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

TWITTER कब से शुरू करेगा ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन
विपक्षी एकता का सही रंग रूप मानसून सत्र में होगा साफ, चुनाव परिणाम भी बनेंगे कारक
कतर के फीफा वर्ल्ड कप से दूर रहें दुनियाभर के मुसलमान… आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने दी धमकी
पाकिस्तान में ‘तीर करेगा शेर का शिकार’, बिलावल भुट्टो की नवाज शरीफ को खुली चुनौती
‘वो नहीं जानते कितनी बड़ी गलती कर दी’ बाहर आते ही संजय राउत ने दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?