By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: सुरंग से बोले गब्बर, बेटा घबराना मत… जल्द बाहर आएंगे
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुरंग से बोले गब्बर, बेटा घबराना मत… जल्द बाहर आएंगे
उत्तराखंड

सुरंग से बोले गब्बर, बेटा घबराना मत… जल्द बाहर आएंगे

Sandeep Bharangar
Last updated: November 15, 2023 2:02 pm
By
Sandeep Bharangar
4 Min Read
Share
SHARE

उत्तरकाशी। ‘बेटा, घबराना मत। मैं सुरंग में अकेला नहीं हूं। जैसे ही बाहर निकलने का रास्ता बन जाएगा, सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के बाद मैं भी बाहर आ जाऊंगा। इनकी (श्रमिकों की) सुरक्षा भी मेरी जिम्मेदारी है।’ ये शब्द हैं सिलक्यारा सुरंग में श्रमिकों के साथ तीन दिन से फंसे गब्बर सिंह नेगी के।

गब्बर सिंह नेगी ने ये बातें मंगलवार को अपने बेटे से वॉकी-टॉकी के जरिये हुई बातचीत के दौरान कहे। ये शब्द सुनकर बेटा आकाश भावुक हो गया, लेकिन अगले ही पल पिता की बहादुरी ने उसका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। उत्तराखंड के विशनपुर (कोटद्वार) निवासी गब्बर सिंह सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही नवयुग कंस्ट्रक्शन कंपनी में फोरमैन हैं।

श्रमिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं गब्बर

रविवार सुबह जब सुरंग में भूस्खलन हुआ, वह भी श्रमिकों के साथ अंदर मौजूद थे। सुरंग में फंसे होने के बावजूद गब्बर अपनी जिम्मेदारी नहीं भूले हैं। इस नाजुक परिस्थिति में वह श्रमिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इधर, दुर्घटना के बारे में पता चलने के बाद से उनके स्वजन की सांसें भी अटकी हुई हैं। वह गब्बर व श्रमिकों के सकुशल बाहर आने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

18 साल का बेटा कर रहा इंतजार

गब्बर सिंह का 18 वर्षीय बेटा आकाश सोमवार रात ही पिता के शीघ्र सुरंग से बाहर आने की उम्मीद लेकर ताऊ तीर्थ सिंह नेगी और चाचा प्रेम सिंह नेगी के साथ सिलक्यारा पहुंच गया। मंगलवार सुबह उसने सुरक्षाकर्मियों और कंपनी के अधिकारियों से पिता से बात कराने की मांग की। कुछ देर बाद जब पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे तो वह आकाश को पिता से बात कराने के लिए सुरंग के भीतर लेकर गए। वहां वॉकी-टॉकी के माध्यम से आकाश ने पिता से बात की।

घबराने की नहीं है जरूरत

गब्बर सिंह ने आकाश को बताया कि कंपनी के अधिकारियों से उनकी लगातार बात हो रही है। राहत एवं बचाव कार्य की भी जानकारी मिल रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही रास्ता बन जाएगा, सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के बाद वह भी बाहर आ जाएंगे। पिता से बात करने के बाद सुरंग से बाहर आते हुए आकाश के चेहरे पर संतोष और गर्व के भाव साफ नजर आ रहे थे। संतोष, पिता की सलामती का था और गर्व इस बात का कि मुसीबत में भी पिता को साथी श्रमिकों की जान की फिक्र है।

रीचार्ज जोन में बुरी तरह गल चुकी हैं चट्टानें

विशेषज्ञों के बीच इस तरह की चर्चा भी है कि सुरंग की पहाड़ी के रीचार्ज जोन की चट्टानें पानी के प्रभाव के कारण बुरी तरह गल चुकी हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में पहाड़ी का भाग भूस्खलन के रूप में ढहने लगा है। भूस्खलन भी करीब 55 मीटर भाग में हुआ है, लिहाजा इतने बड़े हिस्से को स्थिर रखने या संबंधित क्षेत्र में निर्माण के लिए तमाम विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ने लगा करवा चौथ का क्रेज, सज गया बाजार
केदारनाथ हेली सेवा: चार दिन में ही टिकटों की बुकिंग फुल, आईआरसीटीसी ने 27 सितंबर को खोला था बुकिंग पोर्टल
पहले किया अगवा, फिर किया रेप… यूपी में 7 की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग के दावे हुए फेल, बागेश्वर में एक भी बाघ नहीं; मर गए 83 गुलदार
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल लोकसभा में पास; ओवैसी ने बिल फाड़ा
TAGGED:गब्बरघबराना मतबेटासुरंग
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?