By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कारोबारियों से ठगी करने वाला गैंग पकड़ाया:लड़की पहले कपड़े उतारती थी, और फिर वीडियो बनवाकर करती थी ब्लैकमेलिंग, कई लोगों से वसूले रुपए
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कारोबारियों से ठगी करने वाला गैंग पकड़ाया:लड़की पहले कपड़े उतारती थी, और फिर वीडियो बनवाकर करती थी ब्लैकमेलिंग, कई लोगों से वसूले रुपए
छत्तीसगढ़

कारोबारियों से ठगी करने वाला गैंग पकड़ाया:लड़की पहले कपड़े उतारती थी, और फिर वीडियो बनवाकर करती थी ब्लैकमेलिंग, कई लोगों से वसूले रुपए

चर्चा आज की
Last updated: December 17, 2022 7:39 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

रायपुर के कुछ कारोबारियों को ब्लैकमेल करके उनसे रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। एक युवती काे पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। ये गैंग मिलकर कारोबारियों से लाखों रुपए ले चुका है। ये गैंग लड़की के साथ लोगों का अश्लील वीडियो बनाता था और वायरल करने की धमकी देकर रुपए ले लिया करता था। गैंग में शामिल युवक खुद को मीडियाकर्मी बताकर भी पैसों के लिए दबाव बनाया करते थे।

ऐसा ही प्रयास इस गैंग ने रायपुर के टिकरापारा इलाके में रहने वाले एक कारोबारी पर किया, मगर फंस गए। कारोबारी अपना संजय नगर का मकान बेचना चाहता था। एक लड़की ग्राहक बनकर उसके पास गई। कारोबारी घर पर अकेला था, लड़की ने कहा मुझे पानी पीना है। पानी लाने कारोबारी अंदर गया इतने में लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए और कारोबारी के साथ आपत्ति जनक हरकतें करने लगीं।

कुछ ही सेकंड में लड़की के साथ कैमरा, किसी न्यूज चैनल में इस्तेमाल होने जैसा माइक लेकर घर में घुस आए। वीडियो बनाने लगे और कारोबारी से बोले अब ये वीडियो न्यूज मीडिया में वायरल हो जाएगा हमें रुपए दो। कारोबारी ने घबराकर 1 लाख 25 हजार रुपए भी दे दिए। इसके बाद भी लड़के उसे ब्लैकमेल कर और रुपयों की मांग करते रहे। अब मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने इस गैंग के लोगांे को पकड़ा है।

युवती का करते थे इस्तेमाल
पुलिस से टिकरापारा के कारोबारी ने शिकायत की और जिन लड़कों ने रुपए लिए उनके बारे में जानकारी दी। इसी आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी। लोगों को झांसे में लेने गैंग के लोग लड़की का इस्तेमाल करते थे। इस केस में पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के बाद कांड में शामिल लड़की पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास, सुल्तान अंसारी मौलाना, आरोपी खेमचंद एवं संजय चौहान को अरेस्ट किया है। पता चला है कि इन मामलों में इनकी एक और साथी थी युवती का नाम इशरत बानों उर्फ खूशबू साहू है, जो कि फरार है।

खुद को मीडियाकर्मी बताकर देते थे धमकी
इस कांड में गिरफ्तार हुए आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बताकर कारोबारियों को ठगा करते थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि खेमचंद कौशिक खुद को कुछ चैनलों का को-ऑर्डिनेटर बताता था, इसका साथी आरोपी संजय चौहान उर्फ सोनू चैनल में कैमरा मैन की भूमिका में था। इसी वजह से बदनामी के डर से लोग इनके झांसे में आ रहे थे।

इससे पहले 4 और लोगों को ठगा
ठग और ब्लैकमेलिंग का काम करने वाले इस गैंग ने अन्य 4 लोगों को भी ठगा है। उन लोगों से भी इसी तरह लड़की के जाल में फंसाकर, जबरन अश्लील वीडियो बनाकर रुपए लिए गए हैं। वो पीड़ित बदनामी के डर से सामने नहीं आए, मगर पुलिस उन मामलों की भी छानबीन कर रही है।

साइबर ठगी के भी लगातार बढ़ रहे मामले

डिजिटल दौर में सुविधाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में पिछले साल के मुकाबले साइबर क्राइम में 100 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। साल 2022 में साइबर क्राइम के 8245 अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि 2021 में अपराध के 4966 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 2021 में 11 करोड़ 02 लाख 25 हजार 302 रुपए ठगों के खातों में चले गए। वहीं 2022 में दो गुना से अधिक 24 करोड़ 56 लाख 98 हजार 710 रुपए गायब हुए। रिपोर्ट के अनुसार साइबर क्राइम के अधिक मामले रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायगढ़ में हैं।

ठगे गए ज्यादातर लोग पढ़े-लिखे

साइबर ठगी के मामलों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि ठगे गए अधिकतर लोग पढ़े-लिखे होते हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर, टीचर और कई प्रोफेशनल भी शामिल हैं। ये ठगों के झांसे में आकर अपनी डिटेल शेयर करते हैं और रकम गवां बैठते हैं।

ठगी के 2295 मामले

2021 और 2022 में साइबर क्राइम में अधिकतर मामले धोखाधड़ी के हैं। इसके 2295 केस दर्ज किए गए। वहीं बाकी मामलों में यौन शोषण और जबरदस्ती वसूली वाले अपराध देखने को मिले हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

जगदलपुर : महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया संभागीय कार्यालय का उद्घाटन
बीएड और डीएलएड की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी अहम खबर
जशपुरनगर : समूह की महिलाएं चैन फैनसिंग यूनिट एवं इंटर पेवर ब्लॉक निर्माण से जुड़कर बन रही आत्मनिर्भर
सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?