रवि तिवारी को बनाया गया गैंगलीडर, बाकी सदस्य
ललितपुर। कम समय में रकम दोगुनी कर सुरक्षित करने का प्रलोभन देकर सैकड़ों करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रहीं हैं। एसपी मो.मुश्ताक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दबोचे गये एलयूसीसी के सरगना रवि तिवारी व उसके भाई समेत तेरह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की है। गैंग चार्ट में गैंगलीडर रविशंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र तिलकराम तिवारी को बनाया गया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही एलयूसीसी से जुड़े सभी बड़े पदाधिकारियों व एजेण्टों के खिलाफ सम्पत्ति सीज कर कुर्की की कार्यवाही की अमल में लायी जा सकती है।




गौरतलब है कि एल.यू.सी.सी. कम्पनी के नाम पर गिरोह बनाकर करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाला शातिर महाठग रवि तिवारी एल.यू.सी.सी. कम्पनी के जरिए लोगों को मंहगी लग्जरी कारें उपहार में देने का प्रलोभन देकर एजेण्ट बनाते हुये कई लोगों से रुपया दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये एकत्रित किये गये और जमा किये गये रुपयों की एफडी या आरडी की परिपक्वता अवधि पूर्ण होने पर वापस नहीं की गयी। इसे लेकर ललितपुर व टीकमगढ़ के अलग-अलग थानों में रामनगर निवासी रवि तिवारी पुत्र तिलकराम तिवारी के खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किये गये। वर्तमान में पूरे प्रकरण की जांच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा प्रचलित है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा के द्वारा की गयी गैंगस्टर की कार्यवाही में गैंगलीडर गीत ग्रीन कालोनी करौद, निशातपुरा भोपाल निवासी रवि तिवारी उर्फ रविशंकर तिवारी के अलावा जैन नगर लाल घाटी निर्मल इन्क्ल, कोहेफिजा भोपाल निवासी आलोक कुमार जैन उर्फ आलोक जैन पुत्र कैलाश चंद्र जैन, महरौनी के सैदपुर निवासी नीरज जैन उर्फ बंटी जैन पुत्र मुन्नालाल जैन, पाली के सिमरधा निवासी मानसिंह पुत्र गोपाल अहिरवार, मोती मंदिर के पास घुसयाना निवासी अशोक कुमार अहिरवार पुत्र कनोजीलाल, बड़ी नहर के पास चौकाबाग निवासी द्वारिका प्रसाद झां पुत्र स्व.हरप्रसाद उर्फ हल्के झां, आजादपुरा भरतपुरा हाऊस के पास निवासी सतीशचंद्र जैन पुत्र डमरूपाल जैन, खिरकापुरा सरस्वती शिशु मंदिर के पास निवासी रामनरेश साहू पुत्र रामस्वरूप साहू, पानी की टंकी के पास सिविल लाइन तालबेहट निवासी महेश प्रसाद रजक पुत्र स्व.प्रागीलाल, आजादपुरा निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र स्व.मलखान सिंह, नेहरू महाविद्यालय के सामने पटेल नगर निवासी हरदेव पटेल पुत्र जालम सिंह, महरौनी के छिल्ला निवासी जगत सिंह उर्फ तन्सू पुत्र पूरन सिंह एवं तिरूपति अभिनव होम्स, अयोध्या बाईपास छोला मंदिर के पास भोपाल निवासी राहुल तिवारी पुत्र तिलकराम तिवारी को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



