अल्पसंख्यक कार्यालय से प्राप्त करें मदरसा परीक्षा-2023 की अंकतालिकायें





बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने समस्त आलिया/उच्च आलिया स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद,लखनऊ द्वारा संचालित अरबी-फ़ारसी परीक्षा-2023 की समस्त कक्षाओं की अंकतालिका/ सहप्रमाण-पत्र ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गये हैं।
उन्होंने बताया कि मदरसा का प्रबन्धक/प्रधानाचार्य अंकतालिकायें/ सहप्रमाण-पत्र किसी भी कार्यदिवस में ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत मदरसा बोर्ड पटल सहायक मुअज़्ज़म यार ख़ॉं से प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी छात्र/छात्रा की अंकतालिका/ सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होती है तो 31 अक्तूबर 2023 से पूर्व सम्बन्धित मदरसे के प्रधानाचार्य की ओर से प्रार्थना-पत्र मय छात्र/छात्रा के प्रवेश-पत्र एवं इन्टरनेट की अंकतालिका की प्रमाणित छायाप्रति के ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी अंकतालिका/सहप्रमाण-पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन हो 31 मार्च 2024 से पूर्व संशोधन सम्बन्धी प्रप्रत्र भरकर कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी शिकायत स्वीकार नहीं की जायेगी। छात्र/छात्रायें अंकतालिका/सहप्रमाण-पत्र अपने मदरसे से प्राप्त कर लें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



