हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ नगर के एक विद्यालय में कक्षा छठवीं की छात्रा बाथरूम के पास बेहोशी हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी राठ ले गए।
कोतवाली के रौरौ गांव निवासी पुष्पेन्द्र राजपूत ने बताया कि वह खेती किसानी करता है। उसकी पुत्री श्रद्धा (11)बचपन से ही अपने नाना नानी के यहां राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ले में रह कर वहाँ स्थित एक विद्यालय में कक्षा छठवीं की छात्रा है। आज शनिवार को उसकी पुत्री विद्यालय गई थी। तभी उसकी नानी घर की चाबी देने उसके स्कूल गई तो श्रद्धा क्लास में न पाकर उसकी खोजबीन की। जिसे उन्होंने बाथरूम के पास बेहोशी हालत में पड़ा देख घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने बताया कि वह बाथरूम के लिए जा रही थी। तभी वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला है। राठ कोतवाली के अपराध निरीक्षक दिनेश पांडेय ने बताया कि दरोगा को मौके पर भेज छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी राठ भेजा है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



