हमीरपुर ब्यूरो :–
शुक्रवार के दिन बिवांर थाना ग्राउण्ड में चल रहे T20 टीचर्स प्रीमियर लीग के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। दोनो ही सेमीफाइनल मैच पन्द्रह-पन्द्रह ओवरों के हुए। पहला सेमीफाइनल मैच सरीला रॉयल्स और गोहाण्ड ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमें गोहाण्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।गोहाण्ड की पूरी टीम 14 वें ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गयी। गोहाण्ड की तरफ से सर्वाधिक धीरेंद्र ने 30 और प्रबल ने 24 रन बनाए वहीं सरीला की तरफ से प्रभात द्विवेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में10 रन देकर 2 विकेट लिए।
जवाब में सरीला ने स्कोर का पीछा करते हुये मात्र 116 रन ही बना सकी और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई ,जबकि रोहित ने 20 और आदर्श ने 26 रन बनाए ,लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।बता दें कि सरीला पूरे टूर्नामेंट में पहला मैच सेमीफाइनल में हार गई ,जबकि यही गोहांड टीम पहले सरीला से दो मैच हार चुकी है। प्रबल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरे सेमीफाइनल में मौदहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सुमेरपुर ने बल्लेबाजी करते हुये 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। सुमेरपुर की तरफ राघवेंद्र ने सर्वाधिक 41 रन बनाये और मौदहा के सूरज पाल ने तीन विकेट लिए।लेकिन मौदहा टीम ने बड़ी ही आसानी से 7 विकेट से मैच जीत लिया और फ़ाइनल में पहुँच गयी।
फिटगवा के सचिव उमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि शनिवार के दिन सुबह 10 बजे से मौदहा व गोहाण्ड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
वहीं फिटग्वा फाउंडर के संरक्षक रामकृपाल ,एवं बाबूराम चक्रवर्ती व राजेन्द्र राजपूत की मौजूदगी में खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।दोनों ही मैचों में कृष्णमोहन , ईसाक ने रैफरी की भूमिका निभाई और संजय अनुरागी, रवि प्रजापति ने स्कोरिंग की। राकेश वर्मा ने मैचों की बड़ी ही रोचक कमेंट्री की।सत्येंद्र यादव अरविन्द कुमार, अखिलेश सोनी आदि अध्यापकों ने टूर्नामेंट के संचालन में विशेष भूमिका निभाई।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



