By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: अच्छी खबर…देश की पहली पीएसपी शुरू, उत्तराखंड को मिलेगी 50 मेगावाट बिजली
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » अच्छी खबर…देश की पहली पीएसपी शुरू, उत्तराखंड को मिलेगी 50 मेगावाट बिजली
BREAKING NEWSउत्तराखंडराज्य

अच्छी खबर…देश की पहली पीएसपी शुरू, उत्तराखंड को मिलेगी 50 मेगावाट बिजली

Last updated: November 21, 2024 3:40 am
By
लवलेश पाण्डेय
5 Min Read
Share
SHARE

टिहरी (उत्तराखंड): ऊर्जा के क्षेत्र में टिहरी बांध परियोजना के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. टिहरी बांध की महत्वाकांक्षी पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना की 250 मेगावाट की एक यूनिट टीएचडीसी, जीई और अन्य सहायक इकाई कंपनियों के इंजीनियरों ने राष्ट्रीय ग्रिड के साथ जोड़ (सिंक्रोनाइजेशन) दिया है. अगले एक सप्ताह के भीतर यह यूनिट पूरी तरह से बिजली उत्पादन शुरू कर देगी. इस बीच टेस्टिंग सहित अन्य तकनीकी कार्य यूनिट और ग्रिड के बीच ऑपरेशनल किए जाएंगे. इस परियोजना की दूसरी यूनिट को अगले साल जनवरी तक कमीशनिंग कर दिया जाएगा. 2025 के अंत तक पीएसपी की सभी चारों यूनिट 1000 मेगावॉट बिजली उत्पादन कर राष्ट्र को ऊर्जा के क्षेत्र में सबल बनाएंगी.

ऊर्जा के क्षेत्र में टीएचडीसी की बड़ी उपलब्धि: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) है. टीएचडीआईएल ने भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की प्रथम यूनिट (250 मेगावाट) के राष्ट्रीय ग्रिड के साथ सफल सिंक्रोनाइजेशन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह सिंक्रोनाइजेशन 19 नवंबर 2024 को अपराह्न 5:50 बजे हुआ, जो भारत के अक्षय ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव पंकज अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएसपी टीम को उनके अथक समर्पण के लिए बधाई दी. उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की भी सराहना की.

पंप स्टोरेज प्लांट यूनिट को ग्रिड से जोड़ा: CMD विश्नोई ने पीएसपी की टीम को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने इस उपलब्धि के जरिए राष्ट्रीय ग्रिड की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि यह किसी भी सीपीएसई द्वारा विकसित भारत के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ये भारत के सबसे बड़े हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स, टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स को 2,400 मेगावाट की कुल संस्थापित क्षमता के साथ पूर्ण संचालन के नजदीक ला रहा है. 2400 मेगावाट की टिहरी बांध परियोजना जल्द ही संपूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू कर देगी. 1000 मेगावाट टिहरी बांध और 400 मेगावाट कोटेश्वर बांध से विद्युत उत्पादन पहले से ही हो रहा है.

विश्नोई ने कहा कि ‘यह उपलब्धि भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यह टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स को एक सतत और लचीले ऊर्जा भविष्य की ओर देश के परिवर्तनकाल में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थापित करता है.’

अब नहीं होगी ऊर्जा की कमी: सीएमडी आर के विश्नोई ने कहा कि पीएसपी विशेष परियोजना है. यह देश का पहला प्रोजेक्ट है, जो रिवर्सिबल तरीके से पानी से बिजली बनाएगा. एशिया में कुछ माह पूर्व ही चाइना ने इस तरह की परियोजना बनाई है. उन्होंने टीएचडीसी की पूरी टिहरी यूनिट और टिहरी की जनता को इसके लिए बधाई दी है. उन्होंने बताया कि 2025 के अंत तक सभी चारों यूनिट को कमीशनिंग कर दिया जाएगा. टीएचडीसी के पास पीएसपी से 6 प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में अभी हाल ही में एमओयू हुए हैं. इसके अलावा गुजरात और कर्नाटक में भी पीएसपी के अनुबंध किए हैं.

एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने में पूरी पीएसपी टीम की उसके अटूट समर्पण के लिए सराहना की. उन्होंने कहा कि टिहरी पीएसपी की सफल कमीशनिंग एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करेगी. इससे अन्य पीएसयू के लिए पंप स्टोरेज परियोजनाओं में उद्यम करने का मार्ग खुलेगा. ये ग्रिड स्थिरता को बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

टीएचडीसी में खुशी की लहर: वहीं टिहरी बांध परियोजना के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस पंप स्टोरेज प्लांट को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने पर देश के साथ-साथ टिहरी बांध परियोजना के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे टिहरी बांध परियोजना का नाम देश विदेश में प्रसिद्ध हुआ है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

महिला पुलिसकर्मी ने हमीरपुर के लोगों से करवाया करोड़ों का निवेश, Cyber Cell के पास पहुंची शिकायत
आगरा
बल्केश्वर आईटीआई में शुरू होंगी 5 नई ट्रेड, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 102 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम: बृजमोहन
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना कोठी के मीटिंग हाल/शेड व चौकी कैसरगंज के भवन का सौन्दर्यीकरण/जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया गया-
करवा चौथ के दिन पति की सड़क हादसे में मौत ,पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा था व्रत
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?