By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जेवर के किसानों के लिए गुड न्यूज! सीएम योगी ने बढ़ाया मुआवजा, अब प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे इतने रुपये
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जेवर के किसानों के लिए गुड न्यूज! सीएम योगी ने बढ़ाया मुआवजा, अब प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे इतने रुपये
उत्तर प्रदेश

जेवर के किसानों के लिए गुड न्यूज! सीएम योगी ने बढ़ाया मुआवजा, अब प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे इतने रुपये

Last updated: December 21, 2024 3:17 am
By
लवलेश पाण्डेय
4 Min Read
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए जमीन देने वाले किसानों का मुआवजा 38% तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर किसानों के साथ संवाद में सीएम ने मुआवजा 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 4300 रुपये वर्गमीटर तक करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नियमानुसार ब्याज भी दिया जाएगा। अधिग्रहण से प्रभावित हर एक किसान परिवार के व्यवस्थापन, रोजगार और सेवायोजन के भी समुचित प्रबंध किए जाएंगे।

दर प्राप्त करें

नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। सीएम ने यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह से किसानों के सामने ही भूमि अधिग्रहण और प्रभावित किसान परिवारों के व्यवस्थापन के बारे में पूछा। उन्हें हर एक किसान से मिलने और उनकी समस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि अप्रैल में एयरपोर्ट के एक रनवे से उड़ान शुरू की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

10 साल में सबसे विकसित क्षेत्र होगा जेवर

सीएम ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से यहां इंडस्ट्री का संरचनात्मक विकास होगा, जिससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को प्रोत्साहन मिलेगा और हवाई यातायात सुगम होगा। इससे पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जो जेवर अब तक अंधेरे में डूबा हुआ था, उसके वैश्विक पटल पर चमकने का समय है। अगले 10 वर्षों में यह देश का सबसे विकसित क्षेत्र होगा। पूरी दुनिया यहां की समृद्धि को देखेगी। सीएम ने किसानों के सहयोग की सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी नीति तब तक अधूरी है, जब तक कि वह स्थानीय स्तर पर रोजगार न उपलब्ध कराए, इसलिए हर प्रभावित परिवार के प्रशिक्षण और रोजगार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

40 एकड़ में एमआरओ का विकास होगा

योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वेलिडेशन फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग 9 दिसंबर को की जा चुकी है और अप्रैल 2025 से यहां से उड़ान सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। अब यहां 40 एकड़ क्षेत्रफल में एमआरओ का भी विकास होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी ईस्टर्न पेरीफेरल रोड से कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनाकर की जाएगी। दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड रेल से भी टर्मिनल के पास स्टेशन बनाकर जोड़ा जाना है। इससे दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी मात्र 21 मिनट में तय होगी।

अयोध्या दर्शन को जाएंगे किसान

योगी के फैसले से खुश किसानों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। सीएम ने उनके रुकने, घूमने के इंतजाम के बारे में नोएडा के विधायक धीरेंद्र सिंह से जानकारी ली। किसानों ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन की इच्छा व्यक्त की। सीएम ने इसकी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

जेवर एयरपोर्ट में क्या है खास

  • 2024-25 में एक रनवे के साथ एयरपोर्ट शुरू होगा, 1.20 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता होगी
  • 2031 तक दो रनवे हो जाएंगे, 3 करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी वार्षिक क्षमता
  • 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण तीसरे चरण के लिए पूरा, तीनों रनवे से 22.5 करोड़ यात्री क्षमता होगी
  • 5 रनवे तक कुल विस्तार होगा, जिसके चलते 2035 हेक्टेयर जमीन और अधिग्रहीत करेंगे
  • 29.50 करोड़ सालाना क्षमता हो जाएगी एयरपोर्ट के पूरे विस्तार के बाद
  • 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे चार चरणों में निर्माण कार्य पर।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

नव वर्ष पर प्रभु राम की प्रतिमा पर किये पुष्प समर्पित
बेली में हाथियों के तांडव से लोगों की नींद हराम
मानपुर सीकरी व सरैया कला में गौशाला में कराए गए कार्य व चारे में बड़ा घोटाला
गुजरात में पुरातत्व स्थल पर मिट्टी धंसने से IIT-दिल्ली के छात्र की मौत, 3 घायल
प्रशांत गुप्ता बने जीएसटी इंस्पेक्टर, परिजनों ने फूल माला पहनाकर दी बधाई
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?