

गोरखपुरः दीपावली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाई 122 स्पेशल ट्रेनें
मुख्य संवाददाता चर्चा आज की दिल्ली
दीपावली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे कुल 122 पूजा विशेष ट्रेनें चला रहा है, जिनमें से 84 ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से शुरू होंगी और 38 ट्रेनें अलग-अलग प्रमुख शहरों से गुजरेंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर, कोलकाता, आसनसोल, धनबाद, मुंबई, पुणे, नई दिल्ली, डिब्रुगढ़, गुवाहाटी, जोधपुर, रांची और वडोदरा सहित कई शहरों को जोड़ेंगी। त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, बनारस और लखनऊ जंक्शन पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान बनाया है। इन स्टेशनों पर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टॉयलेट और ड्रिंकिंग वॉटर की सुविधा उपलब्ध होगी। सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवान बढ़ाए गए हैं और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



