चित्रकूट में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन’ का भव्य आयोजन
चित्रकूट, 28 मार्च 2026।
जनपद चित्रकूट में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘रन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन’ थीम के अंतर्गत आयोजित इस जागरूकता दौड़ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे निरीक्षण भवन से किया गया, जहाँ मुख्य विकास अधिकारी डी. पी. पाल एवं क्षेत्राधिकारी (सिटी) अरविंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। यह दौड़ निरीक्षण भवन से प्रारंभ होकर धनुष चौराहा तक गई और पुनः निरीक्षण भवन पर आकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर महिला आरक्षियों, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, स्थानीय महिलाओं तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, कर्वी कोतवाली के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी शक्ति को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है।
दौड़ के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें लस्सी, केला एवं पानी वितरित किया गया। इस आयोजन से बालिकाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।







विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



