हमीरपुर।
यमुना नदी किनारे स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक कल्पवृक्ष मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। नगर विकास विभाग ने इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 50 लाख रुपये की धनराशि जारी भी कर दी गई है। नगर पालिका द्वारा जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद पातालेश्वर मंदिर के पास यमुना घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कल्पवृक्ष मंदिर परिसर में मेडिटेशन हॉल, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा, टिनशेड, शुद्ध पेयजल, मार्ग प्रकाश और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नदी किनारे जाली, फुटपाथ, आरसीसी नाली निर्माण और समग्र सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रस्तावित हैं। बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हमीरपुर नगर को विकसित करने की दिशा में यह योजना अहम मानी जा रही है। हालांकि यमुना नदी में बोटिंग की सुविधा के लिए प्रस्तावित बोट क्लब को लेकर अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि उसका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। प्रशासन और नगर पालिका इसे जल्द स्वीकृत कराने के प्रयास में जुटी हैं।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



