By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: आशिक मिजाज है एकता गुप्ता की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर, फोन में मिली अश्लील चैट
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » आशिक मिजाज है एकता गुप्ता की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर, फोन में मिली अश्लील चैट
उत्तर प्रदेशराज्य

आशिक मिजाज है एकता गुप्ता की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर, फोन में मिली अश्लील चैट

charcha aaj ki
Last updated: October 30, 2024 4:51 am
By
charcha aaj ki
7 Min Read
Share
SHARE

कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिम ट्रेनर विमल सोनी आशिक मिजाज निकला है। जिम ट्रेनर के तीन मोबाइलों में कई महिलाओं से आपत्तिजनक चैट मिलीं हैं। इसके अलावा विमल सोनी ग्रीनपार्क में जिम करने के लिए आने वाली महिलाओं से खास अंदाज में मुलाकात करता था। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें खास तवज्जो देने के साथ ही किसी की खूबसूरती तो किसी की मेहनत की तारीफ भी करता था। इसके साथ ही कई अन्य खुलासे भी हुए हैं। एकता और विमल की अबतक की चैट में एक अन्य शख्स का नाम भी सामने आया है। अब पुलिस हत्याकांड के आरोपी विमल के फोन की दो साल की चैट रिकवर करने में जुटी है।

एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं संग आपत्तिजनक चैट

जानकारी के अनुसार, कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी रंगीन मिजाज निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके पास से बरामद तीन मोबाइल फोन में एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं संग आपत्तिजनक चैट मिली हैं। यह भी पता चला है कि महिलाएं उसकी आर्थिक जरूरत भी पूरी करती थीं। एकता और विमल के बीच हुई करीब दो सौ पन्नों की चैट पुलिस को मिल चुकी हैं। इस चैट में पति राहुल के नाम के साथ ही निखिल नाम के युवक के बारे में भी दोनों के बीच बातचीत मिली है।

कौन है निखिल, पुलिस के सामने सवाल

निखिल का नाम लेकर विमल और एकता के बीच कई बार बातचीत और तकरार हुई। निखिल के बारे में फिलहाल पुलिस के पास जानकारी नहीं है, न ही परिजन उसके बारे में बता सके हैं। खास बात यह है कि सभ्य समाज में अच्छी न कही जाने वाली इस बातचीत में दोनों तरफ से अपनी-अपनी बातें कही गई हैं। इसमें रिश्तों में तल्खी से लेकर दोनों के रिलेशन, परिवार, बच्चों, पति व स्वास्थ्य-फिटनेस को लेकर भी चर्चा है। पुलिस अब पिछले करीब दो साल की चैट्स को रिकवर करने के लिए व्हाट्सएप इंडिया से संपर्क कर रही है।

महिला पसंद का नाश्ता और खाना लातीं, विमल बनाता था प्रोटीन शेक

आरोपी विमल सोनी ग्रीनपार्क में जिम करने के लिए आने वाली महिलाओं से खास अंदाज में मिलता था। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें खास तवज्जो देने के अलावा किसी की खूबसूरती तो किसी की मेहनत की तारीफ करता। साथ ही उन्हें फिटनेस के टिप्स देता। महिलाएं उससे सुबह बात कर उसकी पसंद का नाश्ता और खाना तक लेकर आतीं थीं। वहीं, वह भी महिलाओं के लिए खुद प्रोटीन शेक बनाकर लाता था। ये सब बातें उसकी फोन की चैट्स में मिली हैं। उसकी गैर मौजूदगी महिलाओं को अखरती थी और ज्यादातर महिलाएं उससे ही एक्सरसाइज के टिप्स लेना पसंद करती थीं। इसके बदले में महिलाएं उसकी आर्थिक मदद भी करती थीं।

एकता के इर्दगिर्द घूमता रहता था विमल

पुलिस ने जिम के पुराने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। फुटेज में वैसे तो विमल कई महिलाओं को एक्सरसाइज के टिप्स देता दिखा, लेकिन एकता के जिम में रहने के समय वह उसके ही इर्द-गिर्द रहता था। 24 जून को भी वह एकता के साथ अन्य महिलाओं को जिम कराता रहा। उसके बाद एकता और विमल दोनों अलग-अलग रास्तों से कार तक पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्तों को लेकर जिम में कानाफूसी होने लगी थी।

सात दिन का मांगा कस्टडी रिमांड

विवेचक ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मंगलवार को विमल का सात दिन का कस्टडी रिमांड मांगा है। पुलिस का मानना है कि कम से कम पांच दिन का कस्टडी रिमांड मिल सकता है। समय बर्बाद न हो इसके लिए तमाम पुलिस कर्मियों को सवाल तैयार करने के लिए लगाया गया है। पूरी विवेचना के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तैयार किए जाएंगे। साथ ही पुलिस पूछताछ की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करेगी। इसमें अब अनसुलझे सवालों को शामिल किया जाएगा।

बहन को कॉल करने की गलती कर पुलिस की गिरफ्त में आ गया विमल

कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर हो, वह कुछ न कुछ गलती जरूर कर बैठता है। कुछ ऐसा ही हुआ विमल के साथ। हत्या के बाद चार महीने तक फोन बंद रखकर फरारी काटते रहे विमल ने अपनी बहन को फोन किया और उसी की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले से पुलिस लगातार विमल की बहन से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान एक दिन विमल ने बहन को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर दिया। उसी कॉल पर बात करने के दौरान ही पुलिस को बहन के जरिये विमल की सटीक लोकेशन मिल गई और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में विमल ने तीन सब इंस्पेक्टरों के साथ गुत्थम गुत्था भी हुई। हालांकि फोर्स पहुंचने के बाद उसे दबोच लिया गया।

फरारी में मदद करने वाले बन सकते हैं सह आरोपी

एकता के लापता होने से लेकर उसका कंकाल मिलने तक के दौरान कई लोगों ने विमल की मदद की है। अब पुलिस इन सबको सह आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार विमल की बहन पुलिस के रडार पर है। विमल फरार होने के दौरान महोबा निवासी एक रिश्तेदार के घर गया और वहां से लगातार बहन के संपर्क में रहा। वहीं, भांजे से बैग मंगवाया और उसे लेकर रावतपुर तक गया जहां उसे दस रुपये देकर घर जाने के लिए छोड़कर वह फिर ऑफिसर्स क्लब समेत कई अन्य जगह गया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सर्वेक्षण कार्य के लिए दिया जाए प्रशिक्षण=== शत्रोहन वैश्य
कोच में अवैध रूप से ले जा रहे थे सिलेंडर, लखनऊ से निकली ट्रेन में लगी आग, 9 की मौत, 20 घायल
कुशाभाऊ यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद बवाल:स्टूडेंट्स बोले- आरोपी ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, प्रोफेसर को सस्पेंड करने की मांग
संडीला में मोबाइल शॉप में भीषण आग
मूक बधिर जन कल्याण सशक्तिकरण संस्था ने गांधी जयंती मनाई
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?