इस्लामाबाद: अगर आपने किसी शख्स के 11 बच्चे होने पर ‘क्रिकेट टीम’ वाला मजाक किया हो तो पाकिस्तान के हाजी जान मोहम्मद की कहानी आपको और भी हैरान करेगी। जान मोहम्मद पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में रहते हैं। नए साल पर उनके घर में एक बच्चे का जन्म हुआ है। यह उनका 60वां बच्चा है। जान के मुताबिक उनके 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। उनके 55 बच्चे अभी भी जीवित हैं। 60 बच्चे सुन कर अगर आपने अपना माथा पकड़ लिया होगा तो जान मोहम्मद के आगे के प्लान को सुन कर आप चौंकने को तैयार हो जाइए।




सभी बच्चों के नाम रहते हैं याद
जान मोहम्मद पहले भी वह इच्छा जता चुके हैं कि वह 100 बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। वह कहते हैं कि इतने सारे बच्चे होने के बावजूद भी वह सभी का नाम याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तीन पत्नियां उनके 100 बच्चों की ख्वाहिश का समर्थन करती हैं। जान के मुताबिक वह चाहते हैं कि उनके घर में बेटों से ज्यादा बेटियां पैदा हों। उनके बच्चों के उम्र की बात करें तो उनमें से कई की उम्र 18-20 साल से ऊपर है, लेकिन अभी तक किसी की भी शादी नहीं हुई है।
खर्चों से परेशान हुए जान मोहम्मद
ज्यादा बच्चों के होने का मतलब है ज्यादा खर्चे। जान मोहम्मद भी खर्चों के बोझ तले दबे हुए हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में महंगाई का असर उन पर भी हो रहा है। BBC की खबर के मुताबिक अब उन्हें महंगाई के चलते बच्चों को पालना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद जान मोहम्मद कहते हैं कि वह बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने में जुटे हैं। दुनिया की आबादी साल 2023 में 8 अरब को पार कर चुकी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



