हमीरपुर ब्यूरो :–
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी क्षेत्र में लगने वाले जुएँ के फड़ लगातार सज रहे हैं जो बड़े चौराहा, रागौल, फत्तूबाबा,मुकरबा बाबा ,साजन तालाब के साथ कुम्हरौडा मोहल्ले के अतिरिक्त खेतों में भी सज रहे हैं।हालांकि अभी पुलिस ने बांदा बस स्टैंड के निकट चल रहे जुए के फड़ में छापेमारी कर लगभग एक दर्जन जुआरी पकडे़ थे।और आज दूसरा जुआ पकड़ा है।
वहीं गुरुवार के दिन मौदहा कस्बा के बड़े चौराहे के पास चल रहे जुए के फड़ में छापेमारी कर पुलिस ने उपरौस निवासी मोहम्मद फैज,नेशनल चौराहा निवासी महेश कुमार,नयी बस्ती मलीकुआ चौराहा निवासी इस्तेयाक और मजीद,नेशनल चौराहा निवासी शुभम और हैदरिया निवासी सरफराज उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल हो गए थे।पकड़े गए जुआरियों के पास से फड़ और जामातलाशी में बारह हजार से अधिक रुपये बरामद किए गए हैं सभी के विरुद्ध जुए की धारा के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



