फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएसएफ के हैड कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह छतीसगढ़ में हैंडग्रेनेड फटने से बलिदानी हो गए। बलवीर सिंह फतेहपुर विधानसभा के राजा का तालाब के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को चुनाव ड्यूटी के लिए कटेकल्याण पुलिस थाने में तैनात बीएसएफ की 70वीं बटालियन की एक टीम तलाशी अभियान शुरू करने वाली थी।




अचानक हो गया ब्लास्ट
गश्ती दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद के पास मौजूद पैकेट में हैंड ग्रेनेड मौजूद था जो अचानक से ब्लास्ट हो गया। विस्फोट में गंभीर रुप से घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कांगड़ा का रहने वाला था जवान
दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को 20 जिलों में होने जा रहा है। दंतेवाड़ा जिले में भी पहले चरण में वोटिंग होनी है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवान बलबीर चंद हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा, तहसील फतेहपुर, राजा का तालाब के रहने वाले थे।
उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। बलबीर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। केस में आगे की जांच की जा रही है। वहीं बलवीर सिंह के बलिदानी होने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है। बलिदानी की पार्थिव देह को शीघ्र ही उनके पैतृक गांव में पहुंचाने के लिए बीएसएफ कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



