सीतापुर। पिसावां में छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि की है। हालांकि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बिंदु पर जांच की जा रही है




सेजकलां गांव निवासी सुभासनी (15) पड़ोस के गांव खेरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थीं। बुधवार सुबह वह अपने घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थीं फिर उनका शव पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरवा के पीछे बेरी के पेड़ पर दुपट्टे से सहारे लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकलकर आया है कि (हैंगिंग) फांसी लगाने से मौत हुई है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। हालांकि पुलिस महकमे को यह बात समझ नहीं आ रही कि आत्महत्या के लिए छात्रा ने विद्यालय ही क्यों चुना। घर से विद्यालय की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बयान भी दर्ज किए हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



