By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हरदा छोटा लेकिन विकसित और समृद्ध जिला : राज्यपाल श्री पटेल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरदा छोटा लेकिन विकसित और समृद्ध जिला : राज्यपाल श्री पटेल
मध्य प्रदेश

हरदा छोटा लेकिन विकसित और समृद्ध जिला : राज्यपाल श्री पटेल

चर्चा आज की
Last updated: March 17, 2023 10:30 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हरदा छोटा जिला होने के बाद भी विकसित और समृद्ध जिला है। यहाँ के लोग परिश्रमी हैं। वे विकास की दौड़ में अपना समस्त योगदान देने के लिये तत्पर दिखाई देते हैं। यह बात राज्यपाल श्री पटेल ने गुरूवार को हरदा जिले के दौरे पर ग्राम रहटगांव और केलझिरी के ग्रामीणों को कई सौगातें देते हुए कहीं। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरदा विकास के मार्ग पर अग्रसर है। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम रहटगांव में 29 करोड़ 33 लाख रूपये के एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। केलझिरी में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये। स्थानीय सासंद श्री डी.डी. उइके, टिमरनी विधायक श्री संजय शाह और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम रहटगांव में एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन की सौगात देते हुए कहा कि बच्चों को अपने क्षेत्र के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रौशन करने के लिये खूब पढ़ना-लिखना है। शिक्षा ही आगे बढ़ने के मार्ग को प्रशस्त करती है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के सभी 52 जिलों में उनके दौरे पूर्ण हो गये हैं। ग्राम केलझिरी में राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि उन्होंने अभी तक जितने आँगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया है, उनमें केलझिरी का आँगनवाड़ी केन्द्र सबसे सुन्दर और व्यवस्थित है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ की है। योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तथा समाज और परिवार में उनका सम्मान बढ़ेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान और निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि जनजातीय बहुल ग्रामों में आँगनवाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों और महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, जिससे सिकल सेल एनिमिया संबंधी रोग की पहचान हो सके और समय पर उपचार किया जा सके।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल एनिमिया के प्रति लोगों को जागरूक करने का महती कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हरदा देश का पहला जिला है, जहाँ सबसे पहले स्वामित्व योजना का लाभ लोगों को मिलना सुनिश्चित किया गया। हरदा के श्री रामभरोस विश्वकर्मा लाभान्वित होने वाले पहले हितग्राही हैं। राज्य और केन्द्र सरकार ग्रामीणों और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये विभिन्न योजनाएँ बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर रही हैं, जिससे आमजन के मन में हमारी सरकार के प्रति विश्वास पक्का हुआ है।

राज्यपाल ने छात्राओं से किया संवाद

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रहटगांव आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करने के बाद छात्राओं से चर्चा की। उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई तथा गुरूजनों और माता-पिता का सम्मान करने की सीख दी। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे मिल-जुल कर रहें और स्कूल, माता-पिता और गुरूजनों का नाम रौशन करें। राज्यपाल ने स्कूल भवन का अवलोकन भी किया।

केलझिरी में आँगनवाड़ी का किया अवलोकन, पौधा लगाया, गायों को चारा खिलाया

राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम केलझिरी में आँगनवाड़ी केन्द्र का अवलोकन कर बच्चों से व्यवस्थाओं और पोषण आहार संबंधी जानकारी ली। राज्यपाल ने आँगनवाड़ी भवन की व्यवस्थाओं और साज-सज्जा की सराहना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम केलझिरी का आँगनवाड़ी केन्द्र "एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी" कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गोद लेकर सौन्दर्यीकरण और विकास की जिम्मेदारी ली है। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम केलझिरी में मौलश्री का पौधा लगाया और गो-सेवा कर गायों को चारा भी खिलाया।

स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा

राज्यपाल श्री पटेल ग्राम केलझिरी में चिकित्सा शिविर में भी पहुँचे। उन्होंने में उपचार के लिये आये सिकल सेल एनिमिया के मरीजों और चिकित्सकों से चर्चा की और टीबी के मरीजों को निक्षय किट प्रदान की। राज्यपाल ने स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्री तथा वन विभाग द्वारा "एक जिला-एक उत्पाद" कार्यक्रम में चयनित बाँस उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टाल का भी निरीक्षण किया।

केलझिरी में हितग्राहियों को दी सौगातें

राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम केलझिरी में सामुदायिक चौपाल में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों से संवाद किया और कु. पूर्वी और प्रज्ञा को लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान ग्राम टेमरूबहार के जनजातीय कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किये। सरपंच श्री सुनील साठे ने राज्यपाल का मोरपंख युक्त साफा पहना कर सम्मान किया। वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रामदास ने राज्यपाल को गोंडी जैकेट भेंट की। ग्राम की श्रीमती भूरीबाई उइके और वंदना छापरे ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई।

पुल और सड़क निर्माण की घोषणा

कृषि मंत्री श्री पटेल ने क्षेत्रीय विधायक की मांग पर केलझिरी मार्ग के रपटे पर बड़ा पुल के निर्माण तथा कायदा, बोरपानी, रातामाटी ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण मंडी निधि से कराने की घोषणा की। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को पुल निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिये।

सांसद श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरन्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लागू होने से महिलाओं को हर माह 1000 रूपये नियमित मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों से ही देश और प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हुई है और उनका हौसला बढ़ा है।

विधायक श्री संजय शाह ने कहा कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सराहनीय कार्य किया है। जो महिलाएँ पहले घर से बाहर नहीं निकलती थी, अब वे व्यवसाय कर रही है और अपनी आय बढ़ा कर परिवार का पालन-पोषण भी कर रही है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

घायल गौवंश को काजी हाउस में रखवाने के लिए नगरपालिका कार्यालय पर एकजुट हुए गौरक्षक
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने 193 लाख मीट्रि‍क टन कोयला प्राप्ति का बनाया रिकार्ड
शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले- उन्हें खुद पर भरोसा नहीं
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?