नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई टली अब 25 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट हो चुकी पेश





बदायूं, बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई टल गई है। अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। यह मामला साल 2022 से चल रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल इस मुकदमे के मुख्य वादी हैं। उनके साथ कई अन्य अधिवक्ता और हिंदूवादी नेता भी वादी बने हैं।
वादी पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद स्थल पर पहले नीलकंठ महादेव का मंदिर था, जिसे बाद में आक्रांताओं ने मस्जिद में बदल दिया। उनका यह भी कहना है कि वहां मौजूद रहा शिवलिंग अब भी शहर के दरीबा स्थित एक मंदिर में सुरक्षित है।इस प्रकरण में पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। वर्तमान में मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस जारी है। इंतजामिया कमेटी का दावा है कि यह स्थल हमेशा से मस्जिद ही रहा है और यहां कभी किसी मंदिर का अस्तित्व नहीं था। उनका यह भी तर्क है कि यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



