-कन्यादान योजना के तहत गिरी हिमालय परिवार ने सौंपी 21 हजार की कन्यादान राशि
-गिरी हिमालय वेलनेस द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के दौरान कन्यादान योजना के तहत 21 हजार की कन्यादान राशि कंचन कांतिवाल के छोटी बहनों को सौंपी।सुनीता राठौड़ ने बताया कि गिरी हिमालय परिवार के सदस्य भुनाना गांव में कंचन कांतिवाल के छोटी बहनों की शादी हुई जिसमें गिरी हिमालय परिवार द्वारा चलाये जा रहे कन्यादान योजना के तहत कंचन कांतिवाल की छोटी बहने शिल्पा,सिमा,दीपिका की शादी में गिरी हिमालय वेलनेस के डायरेक्टर सम्पत राज देवड़ा गिरी हिमालय परिवार के साथ उपस्थित होकर तीनो बहनों को कन्यादान की राशि का चेक सौंपा। इस दौरान कंचन कांतिवाल ने बताया कि संस्था द्वारा जो ये राशि दी गयी ये आमजन को अपनेपन के रिश्ते से जोड़ती है संस्था द्वारा ऐसी योजना चलाकर दुनिया को एक प्रेम्बन्धन मे जोड़ने का काम कर रही है।इस दौरान गिरी हिमालय वेलनेस के डायरेक्टर सम्पतराज देवड़ा ने बताया कि ये बेटी के जन्मोत्सव एंव शादी के अवसर को त्योहार की तरह मानना चाहिए सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से बेटियों के प्रति ग्रामीणों की भावनाऐ बदल रही है।दुनिया मे सबसे बड़ा दान कन्यादान को कहा गया है। हर इंसान अपनी बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ाने की सोच अपना रहा है ऐसे मौकों पर हर इंसान को बढचढ कर भाग लेना चाहिए।इस मौके पर कंचन कांतिवाल मेम,सुनीता राठौड़ मेम, चांदनी मैम,गीता मेम,पूजा मेम,बहादुर सिंह,राजु सिंह,अचल सिंह,किरण मेम,सुलोचना शर्मा मेम, संतोष मेम सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



