हमीरपुर ब्यूरो :-
यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा ) के चित्रकूट धाम मण्डल कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम बाजपेई ने प्रतिभाग लिया।
इस समारोह में उपस्थित उपजा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाई चारा व विभिन्न रंगों के प्रतीक पर्व होली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एक दूसरे को गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह, अनिल सोनी, सुरेश कुमार, ज्ञानेंद्र अवस्थी, कुलदीप सिंह, विकास सोनी व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग लिया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



