By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: पवित्र नगरी ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जायेगा : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » पवित्र नगरी ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जायेगा : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी
मध्य प्रदेश

पवित्र नगरी ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जायेगा : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी

चर्चा आज की
Last updated: January 24, 2023 6:36 am
By
चर्चा आज की
10 Min Read
Share
SHARE

केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बुन्देलखण्ड की धरती विशेषकर ओरछा में रामलला सरकार की भूमि पर आम लोगों के आवागमन से जुड़े बुनियादी कार्य को करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या को जनकपुर से जोड़ा जा रहा है, वैसे ही पवित्र नगरी ओरछा को भी अयोध्या से जोड़ा जाएगा, इसकी कार्य-योजना बना रहे है।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी आज निवाड़ी जिले के ओरछा में 6800 करोड़ रूपये की लागत से 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि जैसे अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा पद-पथ का निर्माण किया जा रहा है। उसी तर्ज पर ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों को जोड़ते हुये श्रीराम पद-पथ का निर्माण किया जाये। इसमें श्रीराम के जीवन वृतान्त से जुड़ी बातों की कार्य-योजना का समावेश हो। जैसे अयोध्या का वर्णन पुराणों में मिलता है, उसी तर्ज पर श्रीराम से जुड़े संदर्भ एवं वॉल पेंटिंग आदि से जुड़ी बातों को जोड़ कर कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि पीताम्बरा पीठ दतिया-झांसी-ओरछा सर्किट के निर्माण का रोडमेप तैयार करें। ओरछा के बस स्टैण्ड को आधुनिक बनाने के साथ सौन्दर्यीकरण टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिये प्रस्ताव दें।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश और बुन्देलखण्ड की सड़क अधो-संरचना को वर्ष 2024 तक अमेरिका के समतुल्य पहुँचा देंगे। श्री गडकरी ने राज्य सरकार के लगभग एक हजार करोड़ रूपये लागत के सड़क एवं पुलियाओं के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान की। उन्होंने कहा कि फोरलेन मार्ग के निर्माण होने पर भोपाल से कानपुर तक का सफर केवल 7-8 घण्टे में पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि राम हमारे रोम-रोम में बसे है। हमारा अस्तित्व और प्राण भी राम है। श्रीराम भारत की पहचान हैं। भगवान श्रीराम और तुलसीदास बच्चों की पुस्तकों में पढ़ाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी रामलोक का निर्माण किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार राम-वन-गमन पथ पर भी काम करेगी। ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जायेगा। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा मध्यप्रदेश को जो सहयोग दिया जा रहा है, उससे हम प्रदेश के सभी बस स्टैंड को आकर्षक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के परामर्श पर ओरछा में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिये यथाशीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में मध्यप्रदेश ही नहीं, देश को जोड़ने का काम हो रहा है। यह कार्य केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी सड़कों का जाल बिछाकर कर रहे हैं। श्री गडकरी आज बुंदेलखंड सहित मध्यप्रदेश को 6800 करोड़ रूपये की लागत वाली 550 किमी लंबी 18 सड़क परियोजनाओं की सौगात देने आये हैं। इतना ही नहीं श्री गडकरी ने उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन के लिये रेलवे स्टेशन से रोप-वे का निर्माण करवा कर श्रद्धालुओं की यात्राओं को सुगम बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के आहवान पर श्री गडकरी अब तारामाई के दर्शन के लिये भी रोप-वे का निर्माण करायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास में अग्रणी बनाने के लिये केन्द्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। आज का दिन, बुंदेलखंड क्षेत्र के लिये अद्भुत दिन है, क्योंकि हमारे प्रिय गडकरी जी अनेक सड़कों की सौगाते लेकर आये हैं। मध्यप्रदेश के विकास के लिये हमने उनसे जो मांगा, उन्होंने उसकी पूर्ति तत्काल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेले बुंदेलखंड क्षेत्र में ही 44 हजार करोड़ रूपये की सड़कें बन रही हैं। इस क्षेत्र को केन-बेतवा परियोजना की सौगात भी मिल चुकी है। इस परियोजना से शीघ्र ही बुंदेलखंड के खेतों की प्यास बुझेगी और यह क्षेत्र उत्पादन में पंजाब-हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राशन, पेयजल, आवास के साथ अन्य बुनियादी सुविधाएँ आमजन को उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अधो-संरचना का कार्य भी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 2 माह में निवाड़ी जिले के घर-घर नल से जल उपलब्ध करवा दिया जायेगा।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश-प्रदेश और बुन्देलखंड के लिये सौगात का दिन है। एक दिन में ही इतनी राष्ट्रीय मार्ग परियोजनाएँ मिली हैं। साथ ही जामनी-बेतवा नदी पर पुल बन जाने से लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई है।

केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि पहले बुंदेलखंड की चर्चा होती थी तो पलायन और भुखमरी की बात होती थी। लेकिन जितनी विरासत बुंदेलखंड में है उतनी देश के किसी हिस्से में नहीं है। शायद कोई छल हमारे साथ हुआ था जो अब समाप्त हो गया। आज हम विकास के मार्ग पर हैं।

खजुराहो सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सड़कों का नेटवर्क सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचा है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही प्रदेश के विकास को भी गति मिली है।

लोक निर्माण एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कें तेजी से बनी हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी से सेतुबन्ध योजना में 23 में से शेष रहे 8 फ्लाईओवर स्वीकृत करने की मांग रखी।

जिन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ

बेतवा नदी पर ओरछा से टीकमगढ़ मार्ग पर 25 करोड़ रूपये की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण हुआ। मोहारी से सतई घाट (खण्ड-2) के 4 लेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य NH-934, लम्बाई 40 कि.मी. लागत 711 करोड़ रूपये, सतई घाट से चौका खण्ड के 4 लेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य NH-934 लम्बाई 56 कि.मी. लागत 1071 करोड़ रूपये, दमोह से शाहगढ़ तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य MH-539 लम्बाई 74 कि.मी. लागत 708 करोड़ रूपये, टीकमगढ़ से ओरछा तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य NH-539 लम्बाई 79 कि.मी. लागत 741 करोड़ रूपये, कैथी पढ़रिया कला बायपास, पटना-तमौली बायपास, जस्सो बायपास व नागौद बायपास पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन बायपास मार्ग का निर्माण NH-943 लंबाई 15 किमी लागत 158 करोड़ रूपये, पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन हरपालपुर बायपास का निर्माण कार्य NH 339 लम्बाई 10 कि.मी. लागत 114 करोड़ रूपये, राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से सकरिया ककरहटी-गुनोर-डिघौरा से NH 943 तक मार्ग उन्नयन कार्य लम्बाई 29 कि.मी. लागत 67 करोड़ रूपये, गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड पर फ्लायओवर का निर्माण लम्बाई 620 मी. लागत 38 करोड़ रूपये, मदिवादो रजपुरा रोड का निर्माण कार्य लम्बाई 25 कि.मी. लागत 40 करोड़ रूपये, सागर लिंक रोड (बरखेड़ी से गढ़पहरा) 4 लेन ग्रीनफील्ड बायपास का निर्माण कार्य NH-146 लम्बाई 28 कि.मी. लागत 525 करोड़ रूपये, चौका से म.प्र. / उ.प्र. सीमा खण्ड के 4 लेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य NH-934 लम्बाई 44 कि.मी. लागत 982 करोड़ रूपये, शाहगढ़ से टीकमगढ़ तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य NH-539 लम्बाई 80 कि.मी. लागत 761 करोड रूपये, NH-44 बनगॉय खास से NH-39 ओरछा तिगैला तक झाँसी एवं ओरछा बायपास 4 लेन कनेक्टिविटी सड़क का निर्माण लम्बाई 18 कि.मी. लागत 520 करोड़ रूपये, पवई के चंदिया घाट तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन पवई बायपास मार्ग का निर्माण कार्य NH-43 Extn लम्बाई 12 कि.मी. लागत 146 करोड़ रूपये, पन्ना-पहाड़ी खेरा सड़क का उन्नयन कार्य लम्बाई 39 कि.मी. लागत 82 करोड़ रूपये, छतरपुर सिटी में आकाशवाणी तिराहा से महोबा रोड तक फ्लाईओवर का निर्माण लम्बाई 760 मी लागत 65 करोड़ रूपये और सागर सिटी में सिविल लाइन से मकरोनिया रोड तक फ्लायओवर का निर्माण लम्बाई 520 मीटर लागत 45 करोड़ रूपये का शिलान्यास किया गया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च, दीप जलाकर किया नमन
शुगर फ्री आलू और काले गेहूं के बाद अब नीला गेहूं दिलाएगा प्रदेश को नई पहचान, निर्यात के ऑर्डर भी मिलने लगे
ट्रम्प से बातचीत को उत्सुक, साझेदारी को मिलेगी रफ्तार: पीएम मोदी
भविष्योन्मुखी बजट, युवाओं को मिलेंगे अधिक अवसर : मंत्री डॉ यादव
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में नेचर कैम्प का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?