नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 26 August 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 26 अगस्त, शनिवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा बितेगा। वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।




- मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
- वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
- मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
- कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
- सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
- कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
- तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
- वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
- धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
- मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
- कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
- मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है, कार्य क्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं, व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, आर्थिक जोखिम न उठाये। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्य क्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नव विवाहित हैं तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में आपके साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे, मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर चलाने, चोट लग सकती है। परिवार से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा, व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाये, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है, बहुत दिनो से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेंगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नये लोगों से संबंध स्थापित होने से लाभ होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ लेन-देन सोच-विचार कर करें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते है। परिवार में कोई शादी-संबंध निश्चित हो सकता है, पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पडोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सभी का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, वाद-विवाद से दूर रहें।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



