हमीरपुर :– जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया। आगजनी से पीड़ित परिवार बर्बाद हो गया है ,जिसके पास अब न तो सर छिपाने की जगह है और न ही खाने के लिए अनाज।




कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में रात के समय कल्लू के कच्चे घर में अचानक बिजली शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि घर के लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखे गैस सिलेंडर में भी धमाका हुआ, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया , लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी क्षति हुई है। लोगों ने बताया कि परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करता है और उन्हें अपनी
बेटी की शादी की भी करनी है लेकिन इस आगजनी की घटना से सारी व्यवस्थाएं ठप्प हो गई हैं। लगने के कारण उनका आशियाना और सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उनकी शादी की तैयारियों पर भी असर पड़ेगा।राजस्व टीम ने घटना स्थल जाकर नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



