ललितपुर। थाना बार क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुलावन निवासी जयकुंवर पत्नी नेकपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 22 नवम्बर की रात करीब 8 बजे उसने अपने पति से कहा कि उसकी दवा करा दें तो उन्होंने दवा नहीं करायी और गालियां देकर मारपीट कर दी। जब उसके भाई भगवानदास पुत्र झुटटु कुशवाहा लेने को आया तो उन्हें भी मारपीट करने पर आमादा हो गये। आरोप है कि ससुर बिहारी व सास कलन ने भी मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



