By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: वाराणसी में पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की हत्या की, अब आरोपी की भी पुलिस को मिली लाश
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » वाराणसी में पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की हत्या की, अब आरोपी की भी पुलिस को मिली लाश
BREAKING NEWSउत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी में पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की हत्या की, अब आरोपी की भी पुलिस को मिली लाश

Last updated: November 5, 2024 11:27 am
By
लवलेश पाण्डेय
8 Min Read
Share
SHARE

वाराणसी : भेलूपुर क्षेत्र के भदैनी पावर हाउस के पास दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इसमें एक व्यक्ति ने अपने पत्नी एवं तीन बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भेलूपुर पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. फॉरेंसिंग टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस को आरोपी राजेंद्र की लाश रोहनिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में मिल गई है.

वाराणसी के भदैनी क्षेत्र स्थित पावर हाउस के पास राजेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ रहता था. राजेंद्र गुप्ता के मकान में 15 से 20 किराएदार भी रहते हैं. मंगलवार को राजेंद्र ने अपनी पत्नी नीतू (45) और तीन बच्चों पुत्र नवनेंद्र गुप्ता (25), सुबेंद्र गुप्ता (15) और पुत्री गौरंगी गुप्ता (16) को गोली मार दी. हत्या के बाद राजेंद्र मौके से फरार हो गया. चार लोगों की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है. घटनास्थल पर राजेंद्र गुप्ता की मां मौके मिलीं, लेकिन काफी वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं सकती हैं. वहीं 15 से 20 किराएदारों में से कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

बताया जा रहा है कि इसके पहले राजेंद्र अपने छोटे भाई कृष्ण गुप्ता और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुका है. 22 साल पहले इसी घर में उसने छोटे भाई और उसकी पत्नी की भी हत्या की थी. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके कुछ दिन बाद ही घर से कुछ दूरी पर उसके पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और उनके साथ रहने वाले दो गार्ड्स की भी हत्या हुई थी. हालांकि वह किसने की थी यह नहीं पता चला था. इस मामले में शक राजेंद्र पर ही था. फिलहाल इस पूरे मामले में अभी जांच जारी है.

पड़ोसियों से भी बातचीत में पता चला है कि राजेंद्र का पत्नी और बच्चों से आए दिन विवाद होता था. पैतृक संपत्ति भरपूर होने की वजह से रुपये की कमी नहीं थी. लगभग 5 से 7 मकान हैं. लाखों रुपये किराए से ही आते हैं. नीतू उसकी दूसरी पत्नी थी. दूसरी शादी करने को लेकर भी परेशान था. इस वजह से अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसके अलावा राजेंद्र गुप्ता इन दिनों किसी ज्योतिषी के प्रभाव में था.

ज्योतिषी ने बताया था कि आपकी पत्नी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है. जिसके कारण राजेंद्र उसे अपने रास्ते से हटाना चाहता था और दूसरी शादी के लिए अपनी पत्नी से आए दिन बातचीत करता था. मौके पर इंस्पेक्टर भेलूपुर सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं. फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं.

करोड़ों की प्रॉपर्टी का अकेला वारिस था राजेन्द्र, भाई और पिता की हत्या के बाद दबंगई से रहता था

भेलूपुर हत्याकांड की कहानी से हर कोई शॉक्ड है.उनके करीबी तो यह मानने को तैयार ही नहीं है कि राजेंद्र ने ऐसी घटना को अंजाम दिया होगा.हालांकि की राजेंद्र की छवि बेहद सख्त और आपराधिक प्रवृत्ति की रही.

1997 में अपने भाई कृष्ण गुप्ता उसकी पत्नी और तीन महीने बाद अपने पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता समेत उनके दो गार्डों की हत्या के मामले में भी राजेंद्र गिरफ्तार हो चुका था. 2004 के बाद से वह जमानत पर जेल के बाहर था.

सबसे बड़ी बात यह है कि जिस गली में राजेंद्र का मकान है वह बेहद ही संकरी और पतली है. यहां लगभग पांच बिसुवा से ज्यादा बड़ी प्रॉपर्टी में लगभग 45 कमरों का मकान है. यह मकान राजेंद्र और उसकी मां के ही नाम है. हालांकि पूरी प्रॉपर्टी की देखरेख राजेंद्र की पत्नी नीतू करती थी. किराएदारों से आने वाले लगभग लाखों रुपये का हिसाब किताब भी नीतू के पास ही था. इसके अलावा अन्य दो प्रॉपर्टी का किराया भी नीतू को मिलता था. इसी बात को लेकर आए दिन नीतू और राजेंद्र के बीच विवाद होता था.

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल का कहना है कि घटना के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है. राजेंद्र गुप्ता शक्की किस्म का था. वारदात अल सुबह की है. प्रथमदृष्ट्या लग रहा है कि सभी लोग अपने कमरों में सोए थे, उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया.

पड़ोसियों और मित्रों ने बताई चौंकाने वाली बात

पत्नी नीतू, दो बेटों और बेटी की हत्या के बाद राजेंद्र गुप्ता की लाश मिलने से मर्डर मिस्ट्री उलझ गई है. राजेंद्र का शव घटनास्थन से लगभग 12 किलोमीटर दूर अमरा अखरी स्थित निर्माणाधीन उसी के मकान में मिली है. राजेंद्र गुप्ता की लाश मिलने के बाद पुलिस के तफ्तीश की दिशा बदल गई है.

वहीं राजेंद्र के घर में रहने वाले किराएदारों और आसपास के लोगों को आत्महत्या की बात हजम नहीं हो रही है. राजेंद्र के करीबियों का कहना है कि राजेंद्र बच्चों का ध्यान रखता था. पत्नी की भी कद्र करता था, जितना भी किराया आता था वह पत्नी के पास ही जाता था. परिवार को बहुत ही सामंजस्य के साथ लेकर चलता था. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि राजेंद्र क्रूर मिजाज का आदमी था. किराएदारों का किराया लेट होने पर बहुत ही गलत तरीके से बर्ताव करता था. अगर घर में मेहमान या कोई छोटा बच्चा भी आने वाला है तो किराया बढ़ा कर लेता था. आए दिन किराएदारों से भी विवाद होता था. पड़ोस के लोगों से भी उसकी बातचीत नहीं होती थी. मोहल्लेवाले उससे बातचीत करने से बचते थे.

पड़ोसी गोविंद मिश्रा का कहना है कि राजेंद्र का व्यवहार पड़ोसियों के अलावा मां, पत्नी और अन्य लोगों के साथ बहुत अच्छा नहीं था. हाल ही में पड़ोस में मकान बनाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था. इसके अलावा घर पर भी आए दिन विवाद होता था. अपने भाई-भाभी, पिता और गार्डों की हत्या के बाद से वह बहुत ही दबंगई से रहता था. राजेंद्र ने नीतू उसकी दूसरी पत्नी थी. राजेंद्र की पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं. हालांकि 1997 में पहली पत्नी बच्चों को लेकर कोलकाता चली गई थी और अब वह वहीं रहती है. इसके बाद राजेंद्र ने दूसरी शादी कर ली थी. इसी के बाद से विवाद शुरू हुआ था. पिता दूसरी शादी के विरोध में थे, लेकिन राजेंद्र ने किसी की नहीं सुनी. विवाह के बाद हालात बिगड़ते गए और संपत्ति विवाद बढ़ता चला गया.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

प्रयागराज घूरपूर थाना अंतर्गत भीठा के मेले में दूर दराज से आयी महिला को बिठाया थाने में
टी.बी. मुक्त भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक के डाक्टरों ने फेफडे़ की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान।
पहले वसीम रिजवी से बने जितेंद्र नारायण, अब फिर बदली अपनी जाति, ब्राह्मण से बने ठाकुर, बताई ये वजह
September 5, 2025
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?