By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बहनों की आँखों में आँसू नहीं, आत्म-विश्वास भरी मुस्कान देखना चहता हूँ: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बहनों की आँखों में आँसू नहीं, आत्म-विश्वास भरी मुस्कान देखना चहता हूँ: मुख्यमंत्री श्री चौहान
मध्य प्रदेश

बहनों की आँखों में आँसू नहीं, आत्म-विश्वास भरी मुस्कान देखना चहता हूँ: मुख्यमंत्री श्री चौहान

चर्चा आज की
Last updated: March 23, 2023 10:56 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं बहनों की आँखों में आँसू नहीं, सशक्त आत्म-विश्वास से भरी मुस्कान देखना चाहता हूँ। ईश्वर ने मुझे बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है। हमारी सरकार बहनों के लिए सुख, समृद्धि, सुरक्षा और आनंद के मार्ग के साथ उनकी प्रगति के अवसर निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इस उद्देश्य से ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना आरंभ की गई। इसी क्रम में बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान के लिए लाड़ली बहना योजना आरंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान चैत्र, शुक्ल और प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा पर "लाड़ली बहनों के संग- नवसंवत्सर पर्व" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पहुँची बहनों को संबोधित कर रहे थे।

बेटियों के हाथ में बंदूक और डंडा दूँगा तो वे गुंडों की अक्ल ठिकाने लगा देंगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं, भाई के रूप में अपनी बहनों से बात कर रहा हूँ। यह वास्तविकता है कि माँ, बहन, बेटियों के साथ अन्याय हुआ है। यह भी वास्तविकता है कि समाज की मानसिकता के कारण बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था और समाज में बहन-बेटियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बन कर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियाँ यह दर्द, बेचैनी और पीड़ा क्यों सहें। इस स्थिति को बदलने के लिए ही हमारी सरकार ने बहन-बेटियों को सशक्त बनाने और उनके कल्याण के लिए योजनाएँ आरंभ की। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हो या लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों के जीवन के हर कदम को सरल बनाने के लिए हमने प्रयास किए। इसी क्रम में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किया। शासकीय नौकरियों में भी बेटियों को अधिक अवसर देने की व्यवस्था की गई है। पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय भी लिया गया। मुझे विश्वास था कि बेटियों के हाथ में बंदूक और डंडा दूँगा तो वे गुंडों की अकल ठिकाने लगा देंगी।

योजना बहनों के जीवन में नया विश्वास जगाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परिवारों में बहनें, पैसों के लिए मोहताज और दूसरों पर निर्भर रहती हैं। बहनों के पास स्वयं और अपने बच्चों की बेहतरी पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। विशेष रूप से गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं की इस निर्भरता और बेचारगी की स्थिति को बदलने की तड़प मेरे मन में हमेशा बनी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान का आधार है। उन्होंने मनुष्य जीवन में धन के महत्व संबंधी महाभारत का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सीधे उनके खाते में पैसा डालने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आरंभ की गई है। यह योजना बहनों के जीवन में नया विश्वास जगाएगी।

राज्य के खजाने पर बहनों का भी हक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य के खजाने पर बहनों का भी हक है। लाड़ली बहना योजना का पैसा प्रति माह सीधे बहनों के खाते में ही जाए यह सुनिश्चित करने के लिये बहनों का ई-केवायसी कराया जा रहा है। योजना में आवेदन के लिए आय या मूल निवासी जैसे किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। ई-केवायसी के लिए किसी को पैसे देने की आवयकता नहीं है। पैसा मांगने वालों या गड़बड़ी करने वालों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर तत्काल करें। ऐसे व्यक्तियों को जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में आवेदन भरवाने के लिए हर गाँव और हर वार्ड में 25 मार्च से शिविर लगेंगे। बहनों के खातों में 10 जून को राशि डाली जाएगी। यह योजना सामाजिक क्रांति से कम नहीं है।

हर वार्ड और गाँव में गठित होगी लाड़ली बहना सेना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर वार्ड और गाँव में लाड़ली बहना सेना गठित की जाएगी। यह सेना बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने में मदद करने के साथ घरेलू हिंसा के मामलों और गुंडे-बदमाशों को ठीक करने में भी यह सेना सक्रिय रहेगी। इससे आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक सुरक्षा के लिए महिलाएँ एकजुट होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानों के पास चलने वाले हाते एक अप्रैल से बंद कर दिए जाएंगे। सड़क किनारे और पार्कों में बैठ कर शराब पीने वालों को दण्डित किया जाएगा।

"हर माह त्यौहार और हर माह उपहार" देने वाली योजना होगी "लाड़ली बहना"

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-वंदन कर बहनों का शाल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ से सम्मान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का तिलक कर अभिनंदन किया। प्रारंभ में महिला उद्यमी श्रीमती रूचिका सचदेवा ने लाड़ली बहना योजना पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी और उनका आत्म-विश्वास एवं आत्म-सम्मान बढ़ेगा। इस क्रम में समाज-सेवी निर्भया फाउंडेशन की श्रीमती सबा खान ने कहा कि बहनें आर्थिक हिंसा से भी पीड़ित रहती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान की यह योजना बहनों को हिंसा से मुक्त होने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना "हर माह त्यौहार और हर माह उपहार" देने वाली योजना साबित होगी। योजना की हितग्राही दो बहनों श्रीमती रोहणी उइके और श्रीमती नेहा चौहान ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती उईके को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कोरोना की चुनौती के बीच मध्यप्रदेश का खेल मंच पर उल्लेखनीय प्रदर्शन
माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाने हैं 3 टाइगर; CM शिवराज और सिंधिया करेंगे रिलीज
निर्वाचन में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन
ठोस क्रियान्वयन के लिए निरंतर सत्यापन किया जाए : राज्यपाल श्री पटेल
प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना हमारा कर्त्तव्य
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?