बता दे की इग्नू छेत्रीय केंद्र लखनऊ एवं गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश हेतु जागरूकता मीटिंग का आयोजन किया गया इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की ओर से वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा, उपनिदेशक डॉक्टर रीना कुमारी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनामिका सिंह, सहायक कुल सचिन डॉक्टर निशिथ नागर इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक में डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर अमित सिंह, विनय एवं महाविद्यालय के प्रचार डॉ विनय कुमार चौधरी तथा लगभग 255 विद्यार्थी ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत संभाषण के साथ किया गया स्वागत संभाषण प्रस्तुत करते हुए डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कौशल विकास एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा का विकास करने में इग्नू के पाठ्यक्रमों के महत्वपूर्ण भूमिका है इग्नू अध्ययन केंद्र गोस्वामी तुलसीदास राष्ट्रीय महाविद्यालय पर 28 से भी अधिक पाठ्यक्रम संचालित हैं जिनमें स्नातक तथा प्रमाण पत्र स्टार के पाठ्यक्रम में जैविक खेती मधुमक्खी पालन पर्यावरण अध्ययन तथा ग्रामीण विकास में पीजी डिप्लोमा महत्वपूर्ण है। जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है डॉक्टर मिश्रा ने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने पर बल प्रदान किया रोजगार के अवसर पर चर्चा करते हुए डॉक्टर रीना कुमारी ने कहा कि मधुमक्खी पालन एवं जैविक खेती में प्रमाण पत्र हासिल कर अपना स्टार्टअप भी प्रारंभ कर सकते हैं वर्तमान दौर कौशल विकास का है भारत सरकार एवं राज्य सरकार कौशल विकास के लिए युवा को सहायता प्रदान कर रही है इस अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में भी चर्चा की गई तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर प्रतिभागियों के द्वारा तत्काल दिए गए कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की विस्तृत जानकारी डॉ अनामिका सिंह द्वारा प्रदान की गई डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को दोहरी डिग्री के लिए नामांकन हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रीना कुमारी ने किया कार्यक्रम के अंत में डॉ धर्मेंद्र सिंह ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया।










विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



