दीपक शर्मा की रिपोर्ट उमरिया/मानपुर=जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम अमिलिया पराशि सोन नदी में बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी द्वारा किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर मीडिया में बात आने के बाद कल से अंशकालिक जाम लग गया है बड़ी-बड़ी चेन मशीनें जो कल तक नदियों का सीन खरोच कर रेत का अवैध उत्खनन कर रही थी जो आज पकड़े जाने के डर से नदी से निकालकर जंगल में कंपनी के गुर्गों द्वारा छुपा दी गई है देखा जाए तो जब भी बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जब भी मीडिया या ग्राम वासी द्वारा आवाज उठाई जाती है उसके बाद कंपनी द्वारा उस जगह से कुछ दिन के लिए उत्खनन बंद कर दिया जाता है लेकिन माहौल शांत होते ही कंपनी द्वारा फिर से रेत का अवैध उत्खनन का कार्य चालू कर देते हैं इसके बाद भी जिले का जिम्मेदार खनिज विभाग का अमला कंपनी के द्वारा अवैध उत्खनन कर निकली गई रेत का नाप जोख कर कंपनी के ऊपर जुर्माने की कार्यवाही से बचते दिखाई दे रहे है प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 1 अक्टूबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी के द्वारा अमिलिया सोन नदी से औसतन 29700 घन मीटर रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर शासन को लगभग 7 करोड रुपए का चूना लगा दिया गया है बाबजूद इसके खनिज विभाग द्वारा कंपनी के ऊपर जुर्माने की कार्यवाही नही की जा रही है ऐसा मालूम होता है की इस फर्जीवाड़े की जानकारी विभाग को पहले से ही थी क्योंकि खनिज विभाग के द्वारा ही रेत खदानों की सी टी ओ और टीपी जारी होती है




ग्राम गोवदे् सोन नदी में भी हो रहा अवैध उत्खनन अभी तक नही जारी हुई गोवदे् खदान की ई सी
तहसील मानपुर स्थित ग्राम गोवर्धन सोन नदी घाट से भी बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी द्वारा रेत का विद्युत खनन एवं परिवहन किया जा रहा है जबकि उक्त स्वीकृत खदान की टी पी और ई सी खनिज विभाग द्वारा अभी जारी नहीं की गई है सूत्रों के मुताबिक ग्राम गोवर्दे के नजदीक खिचकीड़ी चरण गंगा नदी की टीपी काटकर गोवर्दे स्थित सोन नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा है जो की पूर्णता अवैध है अब देखना होगा कि बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी द्वारा गोवर्डे सोन नदी और अमिलिया सोन नदी मे किए जा रहे रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग चाबुक चल पाएगा या फिर ऐसे ही बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी को जिले के अंदर रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने की खुली छूट प्रदान कर देगा!

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



