बाराबंकी, 10 फरवरी। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में सभी अधिकारियों के प्रयासों से सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में गत माह के सापेक्ष काफी सुधार हुआ है। इस माह जनपद की विकास कार्यों में 11 वीं रैंक थी, जबकि गतमाह जनपद की रैंकिंग 22 थी। इसी प्रकार इस माह जनपद की राजस्व व विकास कार्यों की सम्मिलित रैंक 8 वीं है, जबकि गतमाह 12 वीं रैंक था।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और प्रयास करें, जिससे कि हमारा जनपद सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पा सके। बता दे कि सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की 58 परियोजनाओं को ए+ ग्रेड मिला है। इसी प्रकार पांच परियोजनाओं को बी ग्रेड, पांच परियोजनाओं को सी, एक परियोजना को डी तथा एक परियोजना को ई ग्रेड प्राप्त हुआ है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



