हमीरपुर में एक महिला ने अपने दूर के रिश्तेदार पर इलाज के बहाने चार महीने तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे नशीली दवा खिलाकर पहले कानपुर और फिर #सूरत ले जाकर बंधक बना लिया, जहां उसके साथ लगातार बलात्कार किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आहत महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, #पतारा गांव निवासी रोहित उससे रास्ते में मिला और बीमारी के इलाज का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे कानपुर ले गया, जहां मोतीलाल नामक एक तांत्रिक को दिखाया गया। तांत्रिक ने इलाज के नाम पर 35 हजार रुपये भी लिए। महिला का आरोप है कि कानपुर में उसे ऐसी दवा खिलाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई।
महिला का कहना है कि बेहोशी की हालत में ही आरोपी उसे सूरत ले गया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां करीब चार महीने तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
महिला ने यह भी बताया कि वह इस समय करीब डेढ़ माह की गर्भवती है और आरोपी उस पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह सूरत से भागी और #हमीरपुर पहुंची।
पीड़िता ने बिवांर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने से परेशान महिला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसका पति भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है, जिससे वह पूरी तरह बेसहारा हो गई है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



