रोहित मिश्रा रिपोर्टर




रायबरेली में रविवार को छुट्टी के दिन सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने कब्जा किए जाने व निर्माण किए जाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की मांग की है आपको बता दे कि आज दिनांक 5 जनवरी 2025 दिन रविवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिधौना के महमूदपुर गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा थाने में भी मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने स्वयं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है यहां के रहने वाले राम आश्रम दीनदयाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि 1693 गाटा संख्या जो की सरकारी भूमि है जिस पर दबंगों द्वारा निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर मामले की शिकायत तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है यहां दिन और रात काम चल रहा है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



