By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मुरादाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने हथौड़े से दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुरादाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने हथौड़े से दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने हथौड़े से दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट

Last updated: March 29, 2025 12:40 am
By
लवलेश पाण्डेय
5 Min Read
Share
SHARE

मुरादाबाद। रेलवे हरथला कॉलोनी आजाद नगर में पोते साहिल शर्मा उर्फ सानू ने ऑटो ना दिलाने पर बुआ वंदना शर्मा का सिर हथौड़ी से कूचकर हत्या कर दी। बचाने आई दादी सरोज शर्मा को भी उसने नहीं छोड़ा और उसी हथौड़ी से दादी का भी सिर कुचलकर मार डाला।

साहिल ने सोते समय बुआ के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किया। फिर बाल पकड़कर घसीटते हुए बरामदे में लेकर पहुंच गया। यहां पर सिर के बाद हथौड़ी से मुंह पर भी वार किये किए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बरेली स्थित अपनी फुफेरी बहन के घर पहुंच गया। बहनोई को सिलसिलेवार घटनाक्रम की जानकारी दी। बहनोई के पैरों तले जमीन खिसक गई।

हिम्मत कर वह आरोपी को सिविल लाइंस थाने लेकर पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। आरोपी को लेकर पुलिस घर पहुंची और उसकी निशानदेही पर दोनों शव बरामद किये।

यह है पूरा मामला

रेलवे हरथला कालोनी आजाद नगर निवासी सरोज शर्मा (90) के पति ओमप्रकाश शर्मा की मृत्यु हो चुकी है। वह रेलवे विभाग में लोको पायलट थे। उनकी लगभग 20 साल पहले मृत्यु हुई थी। पति की मृत्यु के चलते पत्नी सरोज शर्मा को 35 हजार रुपये मिल रही है।

तीन बेटी और एक बेटे में सरोज ने बेटी सीमा और संगीता की शादी गाजियाबाद में की थी। बेटे नरेश कुमार शर्मा की शादी मुरादाबाद की बीना के साथ हुई थी। तीसरी बेटी वंदना शर्मा (60) ने शादी नहीं की थी।

नरेश कुमार और पत्नी बीना की लगभग दस साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। इनका बेटा साहिल शर्मा उर्फ सोनू अपनी दादी सरोज शर्मा और बुआ वंदना शर्मा के साथ रहने लगा।

पुलिस के अनुसार, साहिल की मां का एक प्लाट लाइनपार में था, जिसे कुछ दिनों पहले बेच दिया था। प्लाट के कुछ रुपये आ गए थे जो इसकी बुआ वंदना शर्मा के पास थे। कई दिनों से साहिल बुआ से ऑटो खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था।

रुपये नहीं मिलने पर आए दिन विवाद कर रहा था। गुरुवार की रात मां-बेटी एक कमरे में तो साहिल दूसरे कमरे में सोया था। शुक्रवार को सुबह छह बजे साहिल सोकर उठा और घर में रखी हथौड़ी उठाकर दादी और बुआ के कमरे में पहुंच गया।

जाते ही हथौड़ी से बुआ पर प्रहार कर दिया। हथौड़ी मुंह पर लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया। आरोपी ने बेड पर लेटे हुए ही कई प्रहार उनके सिर पर कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बुआ के बाल पकड़कर घसीटता हुआ बरामदे में लेकर पहुंच गया। बरामदे में भी बुआ के सिर और मुंह पर हथौड़ी से कई प्रहार किए। इससे उनकी मृत्यु हो गई। बचाने आई दादी के सिर पर भी हथौड़ी से हमला कर दिया। इससे उनकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया और गाजियाबाद रहने वाली बुआ सीमा की बेटी पूजा निवासी बरेली के बड़ी बमनुपरी स्थित घर पहुंच गया। यहां पर जाकर उसने अपने फुफेरे बहनोई सुबोध शर्मा को पूरी घटना की जानकारी दी।

सुबोध ने मामले की जानकारी फोन करके अपने साले विशाल को दी। तय योजना के अनुसार, सुबोध शर्मा आरोपी साहिल को लेकर मुरादाबाद की तरफ चल दिए, जबकि विशाल अन्य परिजनों के साथ मुरादाबाद की तरफ रवाना हो गया।

दोनों फव्वारा चौक पर पहुंच गए। इसके बाद साले-बहनोई आरोपी साहिल को लेकर सिविल लाइंस थाने में पहुंचे। उस समय इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना शहर में थे। दोहरे हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी तो खलबली मच गई।

सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता थाने पहुंच गए। घटना की जानकारी ली और उच्चाधिकारियों को बताया। इसके बाद एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

हॉस्टल संचालक व कर्मचारी ने नहाते समय छात्रा का वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर वसूले 60 हजार रुपये
नहर बंद, हो रही फसले बर्बाद,जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन।
अयोध्या एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, स्लीपर कोच में लिखा था- चारबाग स्टेशन पर उड़ा देंगे ट्रेन
एक तरफ छप गए हैं हैं युवती की शादी के कार्ड, प्रेमी ने होने वाले पति के पास भेज दिए अश्लील वीडियो और फोटोज….मुकदमा दर्ज
सीतापुर में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या की बिजली कर्मचारी को ईंट से कूचा, आरोपी बेटा फरार, दोनों ने साथ की थी पार्टी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?