By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बिग बॉस की आफ्टर पार्टी में सलमान ने श‍िव को बुलाया, बिठाया और कही ये बातें, बताया आगे का प्‍लान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिग बॉस की आफ्टर पार्टी में सलमान ने श‍िव को बुलाया, बिठाया और कही ये बातें, बताया आगे का प्‍लान
मनोरंजन

बिग बॉस की आफ्टर पार्टी में सलमान ने श‍िव को बुलाया, बिठाया और कही ये बातें, बताया आगे का प्‍लान

चर्चा आज की
Last updated: February 14, 2023 11:20 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

शिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगुजी गणुजी ठाकरे। ‘बिग बॉस 16’ के सबसे मंझे हुए कंटेस्‍टेंट श‍िव ठाकरे शो नहीं जीत पाए। 135 दिनों में टीवी की दुनिया के इस सबसे बड़े रियलिटी शो में श‍िव ऐसे कंटेस्‍टेंट रहे, जिनकी दोस्‍ती, जिनके खेलने के अंदाज, उनकी मंडली और अपनों के लिए हमेशा खड़े रहने की खुद बिग बॉस ने भी तारीफ की। श‍िव इस शो के फर्स्ट रनर-अप रहे। उनके दोस्‍त और मंडली के ही साथी एमसी स्‍टैन ने यह शो जीता। शिव ठाकरे का कहना है कि उन्‍हें रियलिटी शो नहीं जीतने का मलाल तो है, लेकिन वह बिल्कुल भी निराश नहीं हैं। बल्‍क‍ि वह अपने दोस्त एमसी स्टैन के लिए खुश हैं। ‘बिग बॉस मराठी’ के विनर रह चुके श‍िव ‘बिग बॉस’ को अपना गॉडफादर मानते हैं। वह कहते हैं कि सलमान खान ने उनकी तारीफ की, कई बार आलोचना भी की कि वह हमेशा एक ग्रुप में खेलते हैं। यह सब उन्‍हें पहले से बेहतर इंसान बनाता है। श‍िव ने अब आगे ‘खतरों के ख‍िलाड़ी’ में हिस्‍सा लेने की भी इच्‍छा जाहिर की है।

Contents
  • ‘मंडली मेरी कमजोरी नहीं, दोस्‍ती हमारी ताकत है’
  • ‘मेरे माता-पिता सलमान सर से मिले, यह गर्व का मौका था’
  • शिव ठाकरे ने अपनी आंख की चोट पर खुलकर बात की
  • क्या श‍िव ठाकरे ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्‍सा लेंगे?
  • रोडीज फैमिली से रणविजय सिंह, प्रिंस नरूला का भी मिला सपोर्ट
  • बिग बॉस की आफ्टर पार्टी में सलमान खान से क्‍या बात हुई?
  • ‘निमृत मेरी बहुत अच्‍छी दोस्‍त बन गई हैं’
  • क्‍या आगे मराठी फिल्मों में काम करेंगे श‍िव ठाकरे?

हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्‍स’ से बातचीत में Shiv Thakare कहते हैं, ‘अगर कोई और बिग बॉस 16 जीतता तो मुझे बुरा लगता। लेकिन विनर मेरा भाई MC Stan है, इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हां, यह सच है कि जब आप ट्रॉफी खोते हैं, तो आपको बुरा लगता है, मुझे भी ‘थोड़ा बुरा लगा’, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इस यात्रा में मैंने अपना 100 परसेंट दिया। मैंने ‘बिग बॉस-16′ में हर पल को जीया है। ट्रॉफी एमसी स्टैन के नसीब में थी और उस पर उसका हक है। मेरे भाग्य में जो है, वह मुझे मिलेगा। अच्छी बात यह रही है कि मैंने फिनाले के एपिसोड में मंच पर स्‍टैन के साथ खड़े होने का जो सपना देखा था, वह सच हो गया।’

‘मंडली मेरी कमजोरी नहीं, दोस्‍ती हमारी ताकत है’

श‍िव ने Bigg Boss 16 में मंडली के साथ खेलने को लेकर हो रही अपनी आलोचना पर भी चुप्‍पी तोड़ी है। वह कहते हैं, ‘मैं यही कहूंगा कि एक मंडली बनाना और फिर अपने दोस्तों के साथ रहना, उनके साथ खड़े रहना उनकी पर्सनैलिटी है। मैं यही कहूंगा कि कोई भी मंडली बनाना सीख सकता है, लेकिन हर कोई अपने दोस्‍तों और अपनी मंडली के साथ हर पल खड़ा नहीं रह सकता। हमारी मंडली कोई सोची-समझी नीति के तहत नहीं बनी, हम सब ऑर्गेनिक तरीके से दोस्‍त बने। हमारा रिश्ता सच्चा था और हमने अपनी दोस्ती साबित करने के लिए अपना बेस्‍ट दिया। मैं खुशनसीब हूं कि सफर में ऐसे लोग मिले जो सच्चे और अच्‍छे दोस्त थे। हमारी यह दोस्‍ती शो के बाद भी कायम रहेगी। अब्दु रोजिक और यह मंडली मेरे लिए जीवन भर के दोस्त हैं।’

‘मेरे माता-पिता सलमान सर से मिले, यह गर्व का मौका था’

श‍िव बताते हैं कि उनके लिए सबसे गर्व का पल वह था, जब सुपरस्टार सलमान खान उनके माता-पिता से मिले और मराठी में उनसे बात कर रहे थे। श‍िव कहते हैं, ‘यह सम्मान की बात है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेरे पिता को मेरी इस यात्रा पर बहुत गर्व है। मैं सलमान खान के साथ एक स्‍टेज पर था, इससे बड़ी बात क्‍या हो सकती है।’


शिव ठाकरे ने अपनी आंख की चोट पर खुलकर बात की

फिनाले से पहले एक टास्‍क में श‍िव की आंखों में चोट लगी थी। श‍िव कहते हैं, ‘अब आठ दिन हो गए हैं। अगले 2-3 दिनों में मेरी आंखें ठीक हो जाएंगी। हमें घर के अंदर धूप नहीं मिल रही थी, यह भी एक कारण था कि ठीक होने में इतना समय लग रहा था। बस एक अफसोस है कि पिछले एक हफ्ते में मैं इस शो का हर पल और अध‍िक जीना चाहता था, लेकिन आंखों में तकलीफ के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाया। लेकिन यह ठीक है, मुझे लगता है कि जो होता है अच्छे के लिए होता है।’

क्या श‍िव ठाकरे ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्‍सा लेंगे?

श‍िव ने पहले भी रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी’ में हिस्‍सा लेने को लेकर दिलचस्‍पी दिखाई है। क्‍या वह अब भी इस शो में जाना चाहेंगे, इसके जवाब में वह कहते हैं, ‘जो भी जैसा भी होगा, मैं जरूर बताऊंगा। सब कुछ अच्छे के लिए होता है। मैं इतनी दूर तक पहुंच सका, मैं खुश हूं और मुझे लगता है कि बिग बॉस ने मेरे करियर के लिहाज से नए मौके दिए हैं। मुझे अगर आगे भी ऐसा मौका मिलता है तो मैं अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा।

रोडीज फैमिली से रणविजय सिंह, प्रिंस नरूला का भी मिला सपोर्ट

श‍िव टीवी के चर्चित शो ‘रोडीज’ का भी हिस्‍सा रहे हैं, वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि मैं अपने इस सफर में कुछ बहुत अच्छे लोगों से मिला हूं। जैसे यहां बिग बॉस में मंडली शब्द की शुरुआत नेगेटिव तरीके से की गई थी, लेकिन फिर सबको इससे प्यार हो गया। मुझे इसका एहसास तब हुआ, जब हमें उस नाम की जैकेट दी गईं। मैं चौंक गया था। इसी तरह रणविजय सर, प्रिंस भाई, मीनल या श्वेता ये लोग इतने अच्छे हैं कि किसी को कुछ अच्छा करते देखते हैं तो उसके पीछे खड़े हो जाते हैं और मोटिवेट करने लगते हैं। उन्हें इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है, वे इसे निस्वार्थ भाव से करते हैं, हम परिवार की तरह हैं। रणविजय सर और प्रिंस भाई मुझे अपने बेबी ब्रदर की तरह मानते हैं। वे मुझे हर बार सबसे पहले फोन करते हैं, लेकिन इस बार मैं उन्हें धन्यवाद देने के लिए फोन करूंगा।’


बिग बॉस की आफ्टर पार्टी में सलमान खान से क्‍या बात हुई?

श‍िव बताते हैं कि फिनाले के बाद बिग बॉस की आफ्टर पार्टी में वह सलमान खान से मिले। श‍िव कहते हैं, ‘मैं सर से मिला और कुछ देर उनके साथ बैठा। मैं उनके साथ चैट कर रहा था और उन्होंने मुझे कुछ मराठी प्रोजेक्‍ट्स के बारे में बताया। उन्होंने भविष्‍य के लिए मुझे कुछ टिप्‍स भी दिए। मैं सच कहूं तो मैं हवाओं में था कि सलमान सर मेरे साथ बैठे हैं और मुझसे बात कर रहे हैं। वह मेरा मार्गदर्शन कर रहे थे। उनके साथ बैठना और अपने करियर के बारे में उनसे बात करना ही मेरे लिए उपलब्धि है। यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। यह सब एक सपने जैसा है।’

‘निमृत मेरी बहुत अच्‍छी दोस्‍त बन गई हैं’

श‍िव और निमृत की दोस्‍ती और दोनों की केमिस्‍ट्री को शो में बहुत पसंद किया गया। फैंस ने #Shivrit हैशटैग भी बनाया। श‍िव कहते हैं, ‘जब निमृत और मुझे इसके बारे में पता चला तो हम दिल खोलकर हंसे थे। जब वह फिनाले के रिहर्सल के लिए आईं तो मुझे इसके बारे में बताया। मैंने अभी तक इसमें से कुछ भी नहीं देखा है, लेकिन हमारा बंधन, हमारा रिलेशन हमेशा दोस्तों जैसा रहा। हमारा रिश्‍ता वाकई बहुत अच्‍छा और सुंदर है।’

क्‍या आगे मराठी फिल्मों में काम करेंगे श‍िव ठाकरे?

श‍िव कहते हैं, ‘मैंने जो सपने देखे हैं, खुद को बड़े पर्दे पर देखने के लिए। मुझे पहले वह सब करने के काबिल बनना होगा, मैं अभी खुद को उस लायक बनाना चाहता हूं। सपना बहुत बड़ा है और मुझे जो मेहनत करनी होगी वह भी शानदार होने वाली है। मुझे पता है कि जब मैं कुछ करता हूं तो मैं अपना बेस्‍ट देता हूं और बहुत जल्द मैं अपने सपनों को पूरा करूंगा।’

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

शादीशुदा मर्द छुपाकर रखते थे मंदाकिनी की फोटो, कपिल की बातें सुन ठहाके लगाने लगीं ‘गंगा’
सुपर चैलेंज कप बरेठी के मैच में लोहदा की टीम ने मारी बाजी
कल हो ना हो’ की चाइल्ड आर्टिस्ट झनक शुक्ला ने की सगाई, 20 साल में इतनी बदल गई नन्ही ‘जिया’
ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, यहां देखें पूरा स्क्वॉड
कंगना ने बोले तीखे बोल, कहा- किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, घर में घुसकर मारूंगी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?