ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे मुस्कान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रैपुरा श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में थाना रैपुरा पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर चली गई 02 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.11.2024 को शाम को सनत अवस्थी द्वारा थाना रैपुरा सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिक पुत्रियां विभा अवस्थी उम्र 13 वर्ष व विमला अवस्थी उम्र 10 वर्ष घर से नाराज होकर कहीं चली गई है । घर वालों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालिकाओं का कहीं पता नहीं चल रहा है । घर वालों द्वारा विभा अवस्थी के पास मौजूद मोबाइल का नंबर उपलब्ध कराया गया । उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल नंबर की सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन प्राप्त कर उ0नि0 राजेश कुमार व उनकी टीम द्वारा बालिकाओं की बरामदगी हेतु वर्तमान लोकेशन रेलवे स्टेशन बरगढ़ से विभा अवस्थी व विमला अवस्थी को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को जरिए दूरभाष सूचना दी गई तो उनके परिजन थाना स्थानीय पर उपस्थित आए । बरामद बालिकाओं से उनके परिजनों की उपस्थिति में महिला आरक्षी दीक्षा द्वारा पूछताछ की गई तो उनके द्वारा यह बताया गया कि वह घर वालों से नाराज होकर चली गई थी तथा बरामद दोनों बालिकाओं द्वारा अपने घर जाने की इच्छा प्रकट की गई, जिस पर आवश्यक निर्देश देते हुए सकुशल सुपुर्द किया गया ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



