प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा यात्रा के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसी की माताजी के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि समस्त भारतीय समाज और मातृशक्ति का भी घोर अपमान है।
हम इस ओछी मानसिकता और असंवेदनशील बयानबाज़ी का कड़ा विरोध करते हैं।
राजनीति विचारों और कार्यों पर होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत जीवन और परिवार के प्रति अमर्यादित भाषा पर।
आज आवश्यकता है कि देश की जनता ऐसी नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार करे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, राष्ट्रवाद और संस्कार की राजनीति को आगे बढ़ाए






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



