By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कंपनी के नाम पर दंपति से 3 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगी का अनोखा खेल करेगा हैरान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कंपनी के नाम पर दंपति से 3 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगी का अनोखा खेल करेगा हैरान
उत्तराखंडराज्य

कंपनी के नाम पर दंपति से 3 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगी का अनोखा खेल करेगा हैरान

Last updated: March 29, 2025 10:18 am
By
लवलेश पाण्डेय
6 Min Read
Share
SHARE

हरिद्वार: शहर में धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है. बैंक में गिरवी रखी गई सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई के स्वामी पर अपने परिजनों के साथ मिलकर नोएडा यूपी के दंपति को कंपनी बेचने के नाम पर 2.90 करोड़ की रकम ठगने का आरोप है. रकम वापस मांगने पर दंपति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने इस संबंध में भूखंड स्वामी, उसके पुत्र और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कंपनी बेचने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का आरोप: हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को दिए प्रार्थना पत्र में धवल खन्ना पुत्र अनिल खन्ना निवासी 2ए 2 103, सिल्वर सिटी सेक्टर 93ए नोएडा यूपी ने बताया कि उनकी पत्नी साक्षी खन्ना, रिश्तेदार प्राची खन्ना के साथ मिलकर सिडकुल की कम्पीटैंट पेकेजिंग इंडस्ट्रीज प्लॉट नंबर 232 सी सेक्टर सात के स्वामी और अन्य लोगों से औद्योगिक इकाई को लेकर लीज राइट ट्रांसफर-सेल डीड की बाबत सौदा 2.90 करोड़ में तय हुआ था.

रजिस्ट्री सेल डीड के नाम पर फर्जीवाड़ा: उन्होंने 85 लाख नकद में भुगतान किया था. दो करोड़, पांच लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसपर किए थे. इस बाबत 27 जून 2023 और 10 जुलाई 2024 को इकरारनामा तय हुआ था. आरोप है कि उन्हें बताया गया था कि संपत्ति बैंक में बंधक नहीं है. अगस्त 2023 तक रजिस्ट्री-सेल डीड होना तय हुआ था. पूरा भुगतान कर देने के बाद भी उनके नाम पर रजिस्ट्री-सेल डीड नहीं की गई. उसके बाद सामने आया कि संपत्ति को बैंक में गिरवी रखा गया है, इसलिए रजिस्ट्री-सेल डीड नहीं हो सकती है.

हत्या की धमकी देने का भी आरोप: धवल खन्ना का आरोप है कि सेल डील के लिए झूठे दस्तावेज का सहारा लेकर धनराशि ले ली गई. आरोप है कि जुलाई 2024 में मीटिंग के नाम पर बुलाकर अपने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर हत्या की धमकी भी दी गई. इसके साथ ही ये भी आरोप है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर सेल डीड में किए गए हैं.

जानकारी देते हुए हरिद्वार के रानीपुर के एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि-

धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है. इस संबंध में दंपति, उनके पुत्र के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल जांच चल रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
-मनोहर सिंह भंडारी, एसओ, रानीपुर, हरिद्वार-

जमीन-जायजाद खरीदते समय ये सावधानियां बरतें: उत्तराखंड में जमीन-जायजाद के फर्जीवाड़े के अनेक मामले सामने आ रहे हैं. उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि किसी के साथ जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में फ्रॉड न हो, इसके लिए सावधानी बरतना जरूरी है. पुलिस के मुताबिक, अगर आप जमीन-जायजाद ले रहे हैं, तो नीचे लिखी बातों का खास तौर पर ध्यान रखें.

इन बातों का ध्यान रखें

  • अगर आप कोई मकान, दुकान, प्लॉट या फ्लैट खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले एक अच्छे वकील या अपने परिचित वकील से संपर्क जरूर करें.
  • हर प्रॉपर्टी का दाखिल खारिज जरूर करवा लें. इस बात को वेरीफाई कर लें कि आपको दिए गए कागज सही हैं या नहीं.
  • जमीन के खसरा नंबरों की तहसील से प्रमाणित खतौनी जरूर हासिल करें. चेक करें कि इसमें विक्रेता का नाम जरूर हो. साथ ही विक्रेता की पहचान की पुष्टि भी कर लें.
  • जमीन का राजस्व अभिलेखों और मौके का मिलान जरूर कर लें. जिस संपत्ति को खरीदना है, उसकी दिशाओं को आस पड़ोस में अच्छी तरह पुष्टि करा लें. अभिलेखों में ये भी जांच लें कि विक्रेता के नाम जमीन अवशेष है या नहीं.
  • बैंक और पंजीयन कार्यालय से संबंधित जमीन पर कोई लोन तो नहीं है, इसकी जानकारी लें. साथ ही लोन मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी अवश्य लें.
  • वहीं, eregistrationukgov.in की साइट पर जाकर जमीन के क्रय-विक्रय पर किसी कोर्ट से कोई रोक तो नहीं है, इसकी पुष्टि कर सकते हैं.
  • जमीन खरीदने के बाद अपना नामांतरण या कब्जा तत्काल राजस्व अभिलेखों पर खतौनी में करा लें. जमीन का उप निबंधक कार्यालय में पंजीयन से पहले बाउंड्री वॉल भी करा लें.
  • ये भी जांच लें कि जो जमीन खरीदी है, उसी जमीन पर ही कब्जा दिया गया है या नहीं. साथ ही जमीन गोल्डन फॉरेस्ट, टी स्टेट और पर्ल ग्रुप कंपनी आदि की न हों.
  • जल्दबाजी में किसी भी कागज पर साइन न करें. कागजों को पूरा पढ़ें और मौके पर जाकर जमीन देखें. किसी अनजान प्रॉपर्टी डीलर पर तब तक भरोसा न करें, तब जब तक उसकी विश्वसनीयता आपको पता न लग जाए.
  • जमीन के मुख्य मालिक से आप खुद ही मुलाकात करें. बिचौलिए की बातों में बिल्कुल न आएं. जरा सा भी फ्रॉड होने की आशंका होने पर तत्काल पुलिस या रजिस्ट्री ऑफिस से संपर्क साधें.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सूर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान का फ्लैग ऑफ समारोह – देहरादून से शुभारंभ
जगदलपुर: अग्निवीर भर्ती रैली हेतु 15 मार्च तक आवेदन
थाना मऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को 09 लीटर कच्ची शराब महुआ के साथ किया गिरफ्तार
सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की नई कार्ययोजना,
आरोपियों से मिले चौकी इंचार्ज बेगम पुरवा ने पीड़ित की नहीं लिखी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?