

लखनऊ
हिंदुओं के खास त्योहार छठ पूजा त्योहार को लेकर रेलवे विभाग के द्वारा क्या कुछ खास तैयारी की जा रही है, कितनी ट्रेनें चलाई जा रही है और विश्राम, खान-पान को लेकर कितनी है चुस्त दुरूस्त। इस विषय पर पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम गौरव अग्रवाल मैं जानकारी देते हुए कहा छठ पूजा उत्तर भारत के प्रमुख त्योहार है। छठ पूजा के लिए लाखों यात्री ट्रेन का सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे प्रतिदिन 24 पेयर्स ट्रेन चल रहा है ये 22 दिनों से ट्रेन चल रही है। इन ट्रेनों के अलावा लगभग 5 से 6 ट्रेन एडिशनल भी चलेंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए विश्रामालय बनाया जा रहा है। प्रमुख तौर पर गोरखपुर में रेलवे परिसर में लगभग पांच स्थानों में यात्रियों के लिए विश्रामालय बनाया गया है जिसमें 24 घंटे लाइट स्वच्छ जल तथा निशुल्क नाश्ते की व्यवस्था की गई है। होल्डिंग एरिया में फॉगिंग के साथ यात्रियों के बैठने तथा लेटने की सुचारू रूप से व्यवस्था इस बार की गई है। यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए पेय पदार्थ और शौचालय की क्या व्यवस्था की जा रही है इस पर बताया कि महिलाओं तथा अन्य यात्रियों के लिए शौचालय व्यवस्था के लिए भी इंतजाम किए गए हैं रेलवे के परिसर में बने जितने भी स्नानागार शौचालय है उनको निशुल्क रखा गया है। हमारी रेलवे विभाग की ओर से जितने भी यात्री ट्रेन से सफर करते हैं उनके स्वच्छ खान-पान शौचालय और ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए हम वचनबद्ध हैं




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



