अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण कर,पूर्ति विभाग को किया हस्तांतरित।
*कमासिन ब्लॉक प्रमुख/अधिकारी,पूर्ति निरीक्षक ने की सहभागिता।*
कमासिन- जनपद के कमासिन विकास खण्ड की क्षेत्र पंचायत से ग्राम पंचायत लोहरा ओझा नगर में खाद एवं रसद विभाग के द्वारा सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली द्वारा अंत्योदय पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले नि:शुल्क राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत कमासिन द्वारा राज्य वित्त आयोग योजना से 8 लाख की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग,खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार,पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र शुक्ला बाबा, कोटेदार सरवन सिंह के साथ फीता काटकर लोकार्पण करते हुए जनता की सुविधा हेतु समर्पित किया गया।
इस मौके पर सैकड़ो की तादाद में कार्ड धारक महिला पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार ने कहा कि कमासिन ब्लाक के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र का प्रथम उपयुक्त स्थान पर कमासिन राजापुर मार्ग के समीप मॉडल शाप खाद्यान्न रसद विभाग का अन्नपूर्णा भवन बन जाने से पात्र राशन कार्ड धारकों को सरकार की मंशा के अनुसार बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से लाभार्थी को नवीन ई पास मशीनों में बायोमेट्रिक निशुल्क राशन वितरण कोटेदार द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बधाई दी और कहा कि यह ग्रामीणों के हितों के मद्देनजर सरकार की योजना के तहत बनवाया गया है जोकि ग्रामीण जनता के लिए समर्पित है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



