अपर पुलिस अधीक्षक ने गणमान्य लोगों के साथ की बैठक




हमीरपुर ब्यूरो :–
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस और बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी पर जनपद में प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है , जिसके चलते पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी और अपर एसपी ने मौदहा कोतवाली में गणमान्य लोगों के साथ बैठक की और कस्बे की जानकारी ली उसके बाद अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैगमार्च किया।
देश के मौजूदा हालात और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के साथ ही शुक्रवार को पड़ रही बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी को लेकर कस्बे सहित जनपद के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक पोस्ट न फैले इस पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं।इसी के चलते कस्बे की कोतवाली में अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें कस्बे की मस्जिदों, मदरसों और अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित स्थानों पर विस्तार से चर्चा की गई।हालांकि इस दौरान कस्बे में चल रहे सुंदरी करण के काम के कारण सारे दिन रहने वाले रूट परिवर्तन पर भी चर्चा की गई पीस कमेटी की बैठक के बाद अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रूटमार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार,कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, मोहम्मद फरीद अहमद अध्यक्ष व्यापार मण्डल, आशीष सिंह अल्लू,जावेद अख्तर,नितिन ओमर,जेके गुप्ता,लाला मास्टर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



