जयस छात्र संगठन के नेतृत्व में बीएड
छात्रों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष पवन अहिरवार के नेतृत्व में जारी है प्रदर्शन
धार/इंदौर- पिछले डेढ़ साल से B.Ed के लगभग 4000 छात्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन से चतुर्थ सेमेस्टर की स्पेशल परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी और मनमानी के कारण छात्रों का भविष्य संकट में आ गया है जयस छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्रों ने जननायक टंट्या भील चौराहा (भंवरकुआ) इंदौर से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया जयस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल जी के मुताबिक संगठन एवं सभी छात्र अब अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं जो कि निरन्तर जारी है छात्रों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करता, वे अपना आंदोलन निरंतर जारी रखेंगे।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगें:
१ B.Ed चतुर्थ सेमेस्टर की विशेष परीक्षा जल्द आयोजित की जाए।
२ विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को प्राथमिकता दे और जल्द निर्णय ले।
३ भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए स्पष्ट परीक्षा नीति बनाई जाए।
जयस छात्र संगठन एवं छात्रों ने संकल्प लिया है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, वे विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे साथ ही जयस छात्र संगठन के इंदौर जिला अध्यक्ष पवन अहिरवार ने बताया की समस्याओं का उचित समाधान न मिलने पर उग्र आन्दोलन एवं धरना प्रदर्शन भी किए जायेगे
संलग्न फोटो-
1. छात्रों द्वारा निकाला गया पैदल मार्च
2. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्र






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



