मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) के मोर्चे पर लगातार दूसरे सप्ताह अच्छी खबर मिली है। बीते 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 2.537 अरब डॉलर बढ़कर 547.252 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस महीने यह लगातार दूसरे सप्ताह है, जबकि इसमें वृद्धि हुई है।




भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 547.252 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे पहले, 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14.72 अरब डॉलर बढ़कर 544.72 अरब डॉलर तक पहुंचा था। अगस्त 2021 के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह सबसे तेज वृद्धि हुई है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



