

लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच स्वदेशी भारत अभियान एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी उद्यमिता विकास यात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर अवध प्रांत के 13 जनपदों में भ्रमण करेगी। उक्त जानकारी देते हुए स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता मित्तल, यात्रा संयोजक अमित सिंह ने बताया कि यात्रा कौशल विकास मिशन ऑडिटोरियम अलीगंज से प्रारंभ होकर कपूरथला, रहीमनगर, निशातगंज, महानगर, आईटी कॉलेज पर संपन्न होगी। यह यात्रा 26 को रायबरेली, 27 को अंबेडकरनगर, अयोध्या 28 को गोंडा, बलरामपुर 29 को, श्रावस्ती बहराइच 30 को, लखीमपुर खीरी, सीतापुर 1 अक्टूबर को, हरदोई उन्नाव और विजयदशमी वाले दिन 2 अक्टूबर को बाराबंकी में पहले चरण में संपन्न होगी।



संदीप बंसल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय स्वदेशी के महत्व को समझे और अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी इस्तेमाल करें इसके लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चल रहे हैं संकल्प करवाए जा रहे हैं उद्यमी संवाद किए जा रहे हैं और स्वदेशी चौपाल भी लगाई जा रही है इसके अलावा उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन इनका भी आयोजन किया जा रहा है। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से इसका शुभारंभ किया जा रहा है ताकि संपूर्ण देशवासी स्वदेशी के महत्व को समझकर अपने खान-पान वस्त्र संस्कृति बोल भाषा तथा व्यवहार में अमल में लाएं। विदेशी समान इस्तेमाल करने के बजाय स्वदेशी पर ध्यान दें इसीलिए यह अभियान और यात्रा प्रारंभ की जा रही है यात्रा 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस संबंध में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में कुलदीप खरे, सुरेश छबलानी, श्रवण अग्रहरि, हर्षवर्धन सिंह, अनिल शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे…..

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



