

लखनऊ- स्वदेशी एवं एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण राष्ट्र में दुकान दुकान चलेगा हस्ताक्षर अभियान इसकी घोषणा आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने अमीनाबाद परिक्षेत्र में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान की
प्रकाश कुल्फी चौराहे पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रत्येक भारतीय स्वदेशी और एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए उमड़ रहा है उसको देखते हुए अब सभी बाजारों में प्रत्येक दुकान पर स्वदेशी के समर्थन वाले पत्रक वितरित किए जाएंगे व्यापारी अपने आने वाले ग्राहक से हस्ताक्षर उसका नाम मोबाइल नंबर और क्षेत्र लेकर के इसको जमा करेंगे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि
आज अमीनाबाद परिक्षेत्र में चले हस्ताक्षर अभियान में स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे अमेरिका को जवाब देने के लिए जोरदार कदम बताया उन्होंने कहा कि इस प्रयास से प्रत्येक भारतीय स्वदेशी से जुड़ेगा।
आज के हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारीयों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ के वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, विनय अग्रवाल, रमेश शुक्ला, महामंत्री साबिर हुसैन, मोहम्मद अहमद, विपिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नीरज तिवारी, राजेश अग्रवाल, विजय प्रकाश,राजेश गुप्ता, कर्मेंद्र सिंह मनीष अवस्थी, विकास सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, अनूप गुप्ता सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।
भवदीय




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



