ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 28-10-24 को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन चित्रकूट, पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह चित्रकूट के निर्देश पर आबकारी क्षेत्र 3 मानिकपुर की टीम के द्वारा फुटकर आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया । इसके अलावा क्षेत्र -4 राजापुर की टीम के द्वारा भी आबकारी की फुटकर दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकाने नियमानुसार संचालित मिली। तदुपरान्त कर्वी -प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित ढाबों का सघन निरीक्षण किया गया जहाँ पर अवैध रूप मदिरा की विक्री न किये जाने और न पिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कर्वी -प्रयागराज राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग भी की गयी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



