चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटना को कम किए जाने के लिए दिनांक 01.12.2024 से 15.12.2024 तक तीव्रगति से चलने वाले वाहन तथा उल्टा दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस द्वारा उपरोक्त वाहनों पर कार्यवाही करते हुए तथा ट्रैक्टर ट्राली आदि माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया इसके साथ-साथ दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, सवारी ई रिक्शा पर माल को ढोने वाले ई-रिक्शा, बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग न कर वाहन चलाने वाले वाहनों तथा टेंपो टैक्सी के द्वारा स्कूली छात्र छात्रों का परिवहन करने वाले अवैध वाहनों की सघनता से चेकिंग कर कार्रवाई की गई तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



