By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: Interview: ‘मेरे मंदिर जाने से कोई परेशान है तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता’, सारा अली खान का टोलर्स को दो टूक जवाब
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » Interview: ‘मेरे मंदिर जाने से कोई परेशान है तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता’, सारा अली खान का टोलर्स को दो टूक जवाब
मनोरंजन

Interview: ‘मेरे मंदिर जाने से कोई परेशान है तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता’, सारा अली खान का टोलर्स को दो टूक जवाब

चर्चा आज की
Last updated: March 22, 2023 11:25 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

सारा अली खान की शुरुआती फिल्में हिट रहीं, लेकिन उसके बाद उनकी फिल्में या तो चलीं नहीं या सीधे ओटीटी पर चली गईं। अगले हफ्ते उनकी लगातार तीसरी फिल्म ‘गैसलाइट’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस बारे में उन्होंने हमसे खास बातचीत की।

    आजकल चुनिंदा फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पा रही हैं। क्या आपको लगता है कि अब दर्शकों की फिल्मों से उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई हैं?
    जी मुझे नहीं पता इस बारे में। मैं ये सब नहीं समझती हूं और समझना भी नहीं चाहती हूं। मेरा काम है अपने निर्देशकों से सीखना और उनके मुताबिक काम करना। आगे बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म चलेगी और कौन सी नहीं, यह किसी को भी नहीं पता।
    आप अक्सर अलग-अलग मंदिर जाती रहती हैं। कभी केदारनाथ तो कभी महाकाल। इसके लिए आपको ट्रोल भी किया जाता है। इस सबसे कैसे निपटती हैं आप?
    मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं पिछले दिनों हिमाचल स्थित बिजली महादेव के मंदिर होकर आई हूं। भले ही इस बारे में पता लगने पर चार लोग कुछ चीजें बोलेंगे। लेकिन मुझे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं ये समझ चुकी हूं कि किस बारे में लोगों की राय सुननी चाहिए और किस बारे में नहीं सुननी चाहिए। अगर मेरे काम को लेकर दर्शकों को कुछ समस्या है, तो वह मेरे लिए भी एक प्रॉब्लम हो सकती है, क्योंकि मैं अपने चाहनेवालों के लिए ही ऐक्टिंग करती हूं। लेकिन अगर किसी को मेरी किसी निजी चीज या मेरी जीवनशैली से कुछ समस्या है, तो मेरे लिए वह मायने नहीं रखता है।
    अभी तक ग्लैमर गर्ल के रोल में नजर आईं सारा पहली बार फिल्म गैसलाइट में एक अलग अंदाज में पर्दे पर हैं। कैसा रहा यह अनुभव?
    पहली बात तो मैंने बहुत कोशिश की है कि लोगों को ऐसा ना लगे कि मैंने सिर्फ ग्लैमर गर्ल के रोल किए हैं। मुझे नहीं लगता कि केदारनाथ या अतरंगी रे में भी मेरा रोल कोई ग्लैमरस था। वह एक मूमेंट होता है जहां आप ग्लैमरस नजर आते हो। जैसे ‘चकाचक’ गाना है या स्वीट हार्ट एक सॉन्ग है, जिसमें मेरा एक अलग अवतार है। ‘अतरंगी रे’ की बात करें, तो मुझे लगता है कि आनंद जी ने कोशिश तो अच्छी की है कि इसे एक रियलिस्टिक तरीके से दर्शाया जाए। लेकिन आप बिल्कुल सही कह रहे हैं कि गैसलाइट का रोल मेरे लिए अलग तरह का किरदार है। मेरा लुक बहुत अलग तरह का है। इससे पहले मैं कभी व्हील चेयर पर नहीं बैठी हूं। तो मुझे उम्मीद है कि मेरा ये नया अंदाज लोगों को पसंद आएगा।
    जब आप एक डिफरेटंली ऐब्ल्ड गर्ल का रोल करते हैं, तो बहुत सारे चैलेंज होते हैं। आपने कैसे खुद को इसके लिए तैयार किया?
    व्हील चेयर को कैसे चलाना है, यह सीखना बहुत जरूरी होता है। जब आप व्हील चेयर पर होते हो, तो आपका एक नेचर बन जाता है कि दाएं, बाएं, ऊपर, नीचे, रुको। आपको व्हील चेयर को कंट्रोल करना आना चाहिए। भगवान की दुआ से मुझे अपनी रियल जिंदगी में कभी व्हील चेयर की जरूरत नहीं पड़ी। कैसे उसे शारीरिक तौर पर पूरी तरह अपनाना होता है, वो कहीं ना कहीं मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। लेकिन मेहनत से क्या नहीं होता। दूसरा, एक ऐक्टर के तौर पर आप अपनी भावनाएं दिखाने के लिए अपनी बॉडी का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां वह ऑप्शन नहीं था। ऐसे में, व्हील चेयर पर बैठी लड़की का रोल करना मेरे लिए एक चुनौती थी।


    आपकी लगातार यह तीसरी फिल्म सीधे ओटीटी पर आ रही है। क्या आप बड़े पर्दे को मिस कर रही हैं?
    बिल्कुल, मैं बड़े पर्दे को काफी मिस कर रही हूं। मुझे इंतजार है कि मैं जल्द बड़े पर्दे पर आ सकूं। लेकिन अपनी आखिरी फिल्म अतरंगी रे की रिलीज के बाद मैं ये भी देख चुकी हूं कि अगर आपकी कहानी अच्छी हो, आपकी परफॉर्मेंस रियल हो और अगर आप सच्चाई के साथ अपनी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना चाह रहे हैं, तो उसे दर्शकों का प्यार तो मिलेगा ही मिलेगा। उस प्यार को आप महसूस करिए। फिर चाहे ओटीटी हो या कोई दूसरा प्लैटफॉर्म, आपकी स्टोरी ही सबकुछ होती है।

    अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताएं?
    अगले हफ्ते मेरी फिल्म गैसलाइट आने वाली है, तो इसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इसके अलावा और भी कई चीजें चल रही हैं। जैसे ‘ए वतन मेरे वतन’ की थोड़ी शूटिंग बाकी है। मैं मर्डर मुबारक शूट कर रही हूं। इसके अलावा विकी कौशल के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं। इस तरह मेरे पास कई अलग-अलग जोनर के प्रोजेक्ट हैं।

    आजकल फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ रहे हैं। पहले हीरोइनें शादी के लिए ज्यादा उम्र तक इंतजार करती थीं, क्योंकि उसके बाद उनका करियर खत्म हो जाता था। लेकिन आजकल आलिया और कियारा जैसी ऐक्ट्रेस करियर के पीक पर शादी कर रही हैं और उन्हें काम भी मिलना जारी है। आप क्या कहेंगी इस बारे में? शादी को लेकर आपकी क्या सोच है?
    ये बहुत बढ़िया चीज है। मुझे लगता है कि जब सही समय आएगा, तो मैं भी ऐसा कर पाऊं। जो ऐक्ट्रेस ऐसा कर पा रही हैं, मैं उनकी सराहना करती हूं। यह बहुत अच्छी बात है। ऐसा ही होना चाहिए कि हीरोइनों को शादी के बाद ऐक्टिंग का मौका मिलना चाहिए।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    सबसे आगे हिंदुस्तानी… बॉक्सिंग रिंग हमारी बेटियां ने चीन को दिया बेदम, बढ़ाया देश का मान
    क्रिकेट इतिहास का सबसे हैरतअंगेज कैच, क्रिकेटर के भगवान सचिन तेंदुलकर भी रह गए हैरान
    विजडन की WTC टीम ऑफ द टू्र्नामेंट में तीन भारतीयों को जगह, एक भी पाकिस्तान नहीं
    सुशांत सिंह राजपूत ने मनोज बाजपेयी को भेजा था मैसेज, एक्‍टर बोले- उसकी मौत के बाद मैं दो महीने बेचैन रहा
    ‘पारी के बीच में विराट भाई ने मुझसे कहा…तू वीडियो गेम खेल रहा है क्या? अलग चल रहा है तेरा भी’
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?